फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस के हवाले हिंडन सिविल एयरपोर्ट की सुरक्षा, प्रतिबंधित सामान की लगाई जाएगी सूची

Fri, 11 Oct 2019 01:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 6
प्रवेश द्वार - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के साहिबाबाद में स्थित हिंडन एयरपोर्ट (Hindon Airport) सिविल टर्मिनल(Hindon Civil Airport) से शुक्रवार को पहली उड़ान भरने की तिथि निर्धारित होते ही बृहस्पतिवार शाम से यूपी पुलिस के जवानों ने एयरपोर्ट सुरक्षा की कमान संभाल ली। सुरक्षा को लेकर एडीजी मेरठ जोन समेत जिले के पुलिस अधिकारियों ने एयरपोर्ट का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। एडीजी ने पार्किंग, एंट्री और एग्जिट, कंट्रोल रूम, मेटल डिटेक्टर समेत अन्य चीजों को देखा। आगे पढ़िए कैसे होगी चेकिंग, क्या होंगे प्रतिबंधित सामान और अन्य सुरक्षा इंतजाम....
विज्ञापन

2 of 6
हिंडन एयरपोर्ट का दौरा करते एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार, एसएसपी, समेत पुलिस के अन्य अधिकारी एयरपोर्ट अधिकारी से वार्ता करते हुए - फोटो : अमर उजाला
हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल पर शुक्रवार को पहली उड़ान पिथौरागढ़ को उड़ेगी। सिविल एयरपोर्ट पर सुरक्षा को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार, एसएसपी सुधीर सिंह समेत अन्य अधिकारी हिंडन एयरपोर्ट टर्मिनल का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्होंने एयरपोर्ट के अधिकारियों से सुरक्षा को लेकर बातचीत की। एडीजी लॉ एंड आर्डर ने बताया की शाम से एयरपोर्ट की सुरक्षा यूपी पुलिस ने संभाल ली है।
विज्ञापन

3 of 6
hindon airport - फोटो : ani
सीओ साहिबाबाद डॉ. राकेश मिश्रा को मुख्य सुरक्षा अधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही यहां पर एक इंस्पेक्टर, 15 दरोगा, एक महिला दरोगा, 6 हेड कांस्टेबल, 30 कांस्टेबल और दो महिला कांस्टेबलों समेत 55 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से 17 सीसीटीवी कैमरों से एयरपोर्ट को लैस किया गया है। इसके लिए कंट्रोल रूम बनकर तैयार है निगरानी शुरू कर दी गई है। एयरपोर्ट पर आधुनिक हथियारों और बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर तैनात किए गए हैं। सभी को नगर विमानन मंत्रालय की ओर से ट्रेनिंग भी कराई गई है। सभी को सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। 

4 of 6
hindon airport
जिगजैक बैरियर लगाकर की जाएगी चेकिंग
एसपी सिटी ने एसएचओ साहिबाबाद से भोपुरा रोड और उसके आसपास समेत एयरपोर्ट टर्मिनल से पहले तिराहे पर जिग जैक बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग के बाद अंदर भेजने को कहा है। साथ ही एयरपोर्ट में पार्किंग में ही वाहनों को खड़ा करने के दिशा निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही एयरपोर्ट के एंट्री और एग्जिट गेट पर आने वाले वाहनों को केवल पिक एंड ड्रॉप करने के लिए ही प्रवेश दिया जाए।  कॉमर्शियल वाहनों की रजिस्टर में एंट्री करने को कहा है। साथ ही भोपुरा रोड पर सिकंदरपुर कट पर यातायात पुलिस को भी तैनात कराया गया है। जिससे जाम की स्थिति न हो। 
विज्ञापन

5 of 6
hindon airport - फोटो : अमर उजाला
प्रतिबंधित सामान की लगाई जाएगी सूची
एसपी सिटी ने बताया कि एयरपोर्ट पर कुछ सामान को ले जाने पर प्रतिबंध होता है। किस विमान में कितना सामान जाना जा है कितना नहीं इन सब की सूची लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। यह सूची मेन एंट्रेंस पर चेकिंग वाले स्थान पर ही लगाई जाएगी। मेटल डिटेक्टर और स्कैनिंग मशीन से चेकिंग के बाद ही सामान को अंदर जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
hindon airport - फोटो : अमर उजाला
ये रहेंगे चौकसी में
सीसीटीवी              17
सीओ                    1
एसएचओ               1
दरोगा                    15
कांस्टेबल                30
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें