फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में सड़क किनारे मिलने वाला गन्ने का जूस पीते हैं, तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं ये बीमारियां

Sat, 01 Jun 2019 04:50 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गन्ने का जूस - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों पूरे उत्तर भारत में गर्मी अपने चरम पर है। कई शहरों में पारा 50 डिग्री तक पहुंच गया है। इस मौसम में दूषित गन्ने का रस व कटे-गले फलों की बिक्री शुरू हो गई है। रेहड़ियों पर खुले में फल काटकर बिक रहे हैं। धूप में बाहर निकलने वाले गर्मी से निजात पाने के लिए इन सभी चीजों का सेवन करते हैं। बढ़ती गर्मी के मौसम में गन्ने के दूषित रस व फलों को खाने से तमाम बीमारियां फैलने का भी खतरा बना रहता है। हमारी इस स्टोरी में जानिए दूषित गन्ने का रस व कटे फल खाने से गर्मी के मौसम में क्या नुकसान हो सकते हैं और आप किस तरह की बीमारियों शिकार बन सकते हैं....
विज्ञापन

2 of 5
स्मृति ईरानी अमेठी में गन्ने का जूस पी रहे हैं - फोटो : ANI
आज कल रेहड़ियों पर बिना ढके पपीता तरबूज खरबूज व अन्य फल बेचे जा रहे हैं। इन पर हर समय मक्खियां भिनभिनाती रहती हैं। सफाई के नाम पर वहां कुछ नहीं है। आंधी चलने से धूल व मिट्टी फलों पर व रस के अंदर जाती रहती है। गन्ने का रस निकालने के थोड़े समय बाद ही काला हो जाता है। जागरूकता के अभाव में यह रस भी ग्राहकों को पिला दिया जाता है। यही फल व रस बीमारियों को निमंत्रण देते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
गन्ने का जूस - फोटो : अमर उजाला

धूप में मिलने वाला पेय कर देगा बीमार

सर्वोदय अस्पताल की वरिष्ठ डाइटिशियन मीना कुमारी बताती हैं कि गर्मी से बचने के लिए हम धूप में ठंडी चीजें पी लेते हैं। मगर बाजार में खुले में बिकने वाले पय पदार्थ जैसे गन्ने का रस शिकंजी आदि में किस तरह का पानी इत्यादि इस्तेमाल हो रहा है। हमें पता नहीं होता। ऐसे में इससे पेट की बीमारियों के अलावा सर्द-गर्म होने का भी खतरा रहता है। धूप में निकलने के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए तरल पीना लाजमी है लेकिन शरीर तापमान को अनुकूल करने के बाद ही ये उपाय फायदेमंद होगा। डॉ. मीना बताती हैं कि किसी भी बाह्य तरल के फायदे से ज्यादा नुकसान हैं। बाहर मिलने वाला गन्ने का जूस डायरिया को बढ़ावा देता है। पेय पदार्थ विक्रेता साफ-सफाई का इंतजाम नहीं रख पाते जिसके कारण तरल के फायदे भी नुकसान में बदल जाते हैं। ऐसे में घर से निकलते समय घर से ही पेय पदार्थ लेकर चलें।

4 of 5
fruits

ऐसे बरतें सावधानी

  1. बाहर से कोई पेय पदार्थ लेते समय साफ-सफाई का ध्यान जरूर रखें।
  2. खुले या सील बंद पेय पदार्थ के बजाय घर पर बने पेय से सेहत का ज्यादा ख्याल रखा जा सकता है।
  3. बाहर बने पेय पदार्थों में कृत्रिम पदार्थों की सहायता से स्वाद बढ़ाया जाता हैए जो सेहत के लिए नुकसान दायक है।
  4. नारियल पानी फायदेमंद होता है तुरंत काट कर दिए जाने वाले नारियल पानी का स्वाद यदि सामान्य है तो बाहर मिलने वाले पेय पदार्थों में सबसे बेहतरीन विकल्प के रूप में पिया जा सकता है।
  5. गर्मियों के दिनों में पानी लागातार पिएंए एसी में बैठने पर भी शरीर में पानी की कमी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
summer in delhi - फोटो : पीटीआई

शरीर में पानी की कमी से होने वाली बीमारियां

  1. गले में खराश और खुजली
  2. डायरिया या हैजा
  3. चक्कर आना
  4. शरीर में कमजोरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें