फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों झूठ बोलने को मजबूर हुईं सपना चौधरी, मां ने भी कह दिया था-कांग्रेस में शामिल हुई बेटी

Mon, 25 Mar 2019 01:53 PM IST
पल्लवी कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपना चौधरी - फोटो : ANI
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के झूठ का पर्दाफाश 20 घंटे के अंदर ही हो गया। दोपहर 3:25 बजे सपना चौधरी ने मीडिया के सामने आकर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से इनकार कर दिया, जबकि अढ़ाई घंट पहले ही यानि रविवार दोपहर 12:49 बजे अमर उजाला से बातचीत में सपना चौधरी की मां नीलम ने कहा था कि सपना मथुरा से ही कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेगी। आगे की स्लाइड में जानिए क्यों झूठ बोलने को मजबूर हुई सपना चौधरी?
विज्ञापन

क्यों किया इनकार 

2 of 5
सपना चौधरी - फोटो : ANI
सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने से इनकार के बाद चर्चा है कि चूंकि कांग्रेस ने सपना को मथुरा से टिकट नहीं दिया इसलिए उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने से ही इनकार कर दिया। यह भी कहा जा रहा है कि इस तरह सपना कांग्रेस पर टिकट देने का दबाव बना रही हैं। सोशल मीडिया में इसकी भी चर्चा रही कि सपना ने किसी दबाव में कांग्रेस में शामिल होने से इनकार किया है। अब सच क्या है इसे सपना और कांग्रेस ही बता सकते हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
सपना चौधरी और नरेंद्र राठी - फोटो : अमर उजाला
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी भले ही कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने से इंकार कर रही हों, लेकिन पार्टी नेता इसकी पुष्टि कर रहे हैं। सपना चौधरी के साथ-साथ उनकी बहन शिवानी चौधरी ने भी शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के कैंप कार्यालय पर जाकर कांग्रेस की सदस्यता ली थी। साहिबाबाद के रहने वाले और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री नरेंद्र राठी की मौजूदगी में सपना ने खुद ज्वाइनिंग फार्म भरा था। 
 

4 of 5
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
सपना का कहना था कि मैंने कांग्रेस नहीं ज्वाइन की है, न ही भविष्य में कांग्रेस में शामिल होने वाली हूं। कांग्रेस के लिए लोकसभा चुनाव में प्रचार भी नहीं करूंगी। मेरे बारे में गलत खबरें फैलाई जा रही हैं। कांग्रेस में शामिल होने के पुराने फोटो मीडिया में वायरल किये जा रहे हैं। मेरा ट्विटर पर कोई अकाउंट नहीं है। मैंने राजब्बर से कोई मुलाकात नहीं की है। हां, मैं प्रियंका गांधी से मिली थी। वह एक अच्छी महिला हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या झूठ बोल रही हैं सपना चौधरी? - फोटो : ANI
नरेंद्र राठी का कहना है कि सपना चौधरी अब कांग्रेस ज्वाइन करने की बात से क्यों इंकार कर रही है, उनकी समझ से परे हैं। मथुरा से लोकसभा टिकट कटने से नाराज होने की चर्चाओं पर नरेंद्र राठी का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं है कि वह टिकट की दावेदार थीं या नहीं, यह हाईकमान का फैसला होता है। सपना चौधरी क्या भाजपा में शामिल हो गई हैं या आगे होंगी' के सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा है कि यह आने वाला समय बताएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें