सपना चौधरी
- फोटो : ANI
सपना चौधरी ने जैसे ही कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का खंडन किया, वैसे ही सपना के दावों पर सवाल भी खड़े होने लगे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश संगठन मंत्री नरेंद्र राठी के मुताबिक, सपना चौधरी उनके साथ जिन तस्वीरों को पुरानी बता रही हैं, वे बीती रात करीब साढ़े 8 बजे की नई दिल्ली की ही हैं। वे यहां अपनी बहन के साथ आईं थीं। सपना चौधरी के कांग्रेस की सदस्यता लेने की एक रसीद सामने आई है। साथ ही एक फॉर्म भी सामने आया है, जिस पर उनकी सदस्यता से जुड़ी सारी जानकारी है। इस फॉर्म पर सपना के दस्तखत भी हैं। उनके पास दोनों के फॉर्म मौजूद हैं।