सपना चौधरी
- फोटो : ANI
सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने से इनकार के बाद चर्चा है कि चूंकि कांग्रेस ने सपना को मथुरा से टिकट नहीं दिया इसलिए उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने से ही इनकार कर दिया। यह भी कहा जा रहा है कि इस तरह सपना कांग्रेस पर टिकट देने का दबाव बना रही हैं। सोशल मीडिया में इसकी भी चर्चा रही कि सपना ने किसी दबाव में कांग्रेस में शामिल होने से इनकार किया है। अब सच क्या है इसे सपना और कांग्रेस ही बता सकते हैं।