हापुड़ जिलाधिकारी अदिति सिंह के पिता व पूर्व आईएएस धनंजय प्रसाद सिंह का रविवार सुबह लंबी बीमारी के चलते दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। गंगानगरी ब्रजघाट गंगा तट पर दिवंगत का अंतिम संस्कार किया गया। डीएम ने खुद गमगीन माहौल में पिता की चिता को मुखाग्नी दी। इस दौरान जनप्रतिनिधियों समेत पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
2 of 5
पिता के निधन पर हापुड़ डीएम
- फोटो : अमर उजाला
डीएम अदिति सिंह के पिता रिटायर्ड आईएएस धनंजय प्रसाद सिंह(75 वर्ष) मूल रूप से जिला बस्ती के गांव मरवटीया के रहने वाले थे। जो पिछले काफी समय से हृदय व सांस संबंधी बीमारी से ग्रसित थे। छह अगस्त को उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह उपचार के दौरान धनंजय प्रसाद सिंह का निधन हो गया। पिता की मौत से डीएम अदिति सिंह समेत परिजनों में मातम छा गया। इस दौरान डीएम अदिति सिंह अपनी बेटी को देखकर भावुक हो गईं।
विज्ञापन
3 of 5
बेटी को देखकर भावुक हुईं डीएम
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर को दिवंगत शरीर पहले डीएम आवास पहुंचा, जहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। करीब दो बजे पार्थिव शरीर गंगा नगरी ब्रजघाट पहुंचा। जहां कोई भाई न होने के चलते डीएम अदिति सिंह ने वैदिक रीति-रिवाज से सभी धार्मिक कर्मकांड पूरे कर पिता की चिता को मुखाग्रि दी। पंडित मंगल शर्मा द्वारा कराए गए मंत्रोच्चारण के बीच डीएम ने पिता को अंतिम विदाई दी।
4 of 5
डीएम हापुड़
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश राणा, विधायक हापुड़ विजयपाल आढ़ती, नगर पालिका हापुड़ चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, सीडीओ उदय सिंह, एडीएम जयनाथ यादव, एसपी संजीव सुमन, एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा, जिला सूचना अधिकारी रंजना शर्मा, सीएमओ रेखा शर्मा, हापुड़ एसडीएम सत्यप्रकाश, धौलाना एसडीएम विशाल यादव, गढ़ एसडीएम विजयवर्धन तोमर, एएसडीएम पंकज सक्सेना, अरविंद द्विवेदी, शस्त्र निरीक्षक गिरीश शर्मा