फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइको किलरः हैवानियत की सारी हदें कर देता था पार, बच्चियों की तलाश में घूमा कई मंदिर-भंडारे

Sat, 24 Nov 2018 04:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
psycho killer - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम सेक्टर-66 में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और बाद में बेरहमी से उसकी हत्या करने के मामले में आरोपी सुनील (20) के हैवानियत की सारी हदें पार करने का लगातार खुलासा हो रहा है। उसकी करतूतें ऐसी हैं कि सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए....
विज्ञापन

2 of 5
gurugram psycho killer - फोटो : अमर उजाला
एसआईटी जांच में खुलासा हुआ है कि मासूम बच्चियों को शिकार बनाने से पहले वह वजनी पत्थर से वार कर उनके हाथ-पैर तोड़ देता था, जिससे वे भाग न सकें। इतना ही नहीं, बच्चियों के साथ दो बार दरिंदगी करने के बाद हत्या कर देता था। यही नहीं, हवस की भूख उसे बच्चियों की तलाश में 100 से अधिक मंदिरों व भंडारे तक ले गई।
विज्ञापन

3 of 5
gurugram psycho killer - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, 2013 से आरोपी गुरुग्राम में इन हैवानियत की वारदात को अंजाम दे रहा था। उसने सबसे पहले गोरखपुर में बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की। एसआईटी रिमांड पर उसने अब तक कबूली 8 वारदात में सभी बच्चियों के साथ दो बार दरिंदगी करना कबूला है। बच्चियों को झांसे में लेने के बाद हाथ और पांव पत्थर अथवा ईंट मारकर तोड़ देता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी इतना शातिर है कि इन आठों ही वारदात के बाद वह अपने कमरे में आकर नहाकर सो गया था।

4 of 5
sexual assault and murder in gurugram - फोटो : अमर उजाला
एसआईटी अधिकारियों के मुताबिक आरोपी मानसिक और शारीरिक तौर पर पूरी तरह स्वस्थ है। वह किसी तरह का कोई नशा नहीं करता है। आरोपी के इस कबूलनामे के बाद शुक्रवार को एसआईटी की टीम उसे 2013 ग्वालियर में सात साल की बच्ची के साथ की वारदात की निशानदेही के लिए ग्वालियर लेकर गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sexual assault and murder in gurugram - फोटो : अमर उजाला
आज ग्वालियर पुलिस पहुंच रही गुरुग्राम
गुरुग्राम पुलिस के खुलासे के बाद ग्वालियर पुलिस भी सक्रिय हो गई है। 2013 में ग्वालियर में नौ वर्षीय बच्ची के  संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव की वारदात में आरोपी के कबूलनामे के बाद उससे पूछताछ के लिए शनिवार को ग्वालियर पुलिस गुरुग्राम पहुंच रही है। जो आरोपी से पूछताछ करेगी। 
ग्वालियर पुलिस ने आधिकारिक तौर पर सूचना दी है कि वह आरोपी से पूछताछ के लिए गुरुग्राम आ रही है।-पुलिस प्रवक्ता, गुरुग्राम पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें