हरियाणा के गुरुग्राम में हुए गोलीकांड में एक और खुलासा हुआ है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सिपाही अपने दोस्तों के पास पहुंचा। यहां से वो अपने दोस्तों के साथ गाड़ी में बैठकर चल दिया। इसके बाद उसने अपनी गाड़ी से दो ऑटो को टक्कर मारी। आपको बता दें कि हरियाणा के गुरुग्राम गनर की गोली से घायल जज की पत्नी की मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं जज के बेटे की हालत गंभीर बनी है।
2 of 5
गौरतलब है कि शनिवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्णकांत शर्मा की सुरक्षा में तैनात गनमैन हेड कांस्टेबल ने बीच बाजार उनकी पत्नी और बेटे को गोली मार दी थी। वारदात के समय मां और बेटा सेक्टर 49 की पॉश आर्केडिया मार्केट में खरीदारी करने गए थे। मां को तीन और बेटे को दो गोली लगी थीं।
3 of 5
Gurugram murder
पुलिस ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी थी। देर शाम आरोपी गनमैन महिपाल को फरीदाबाद रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, हिसार के रहने वाले जज कृष्णकांत शर्मा की पत्नी रेणु (37) और बेटा ध्रुव (16) दोपहर करीब तीन बजे कार से मार्केट गए थे। गाड़ी गनमैन नांगल चौधरी निवासी महिपाल चला रहा था। जब वे खरीदारी करके लौटे तो महिपाल गुस्से में था। उसने अपनी सर्विस रिवाल्वर से सरेआम मां-बेटे पर गोली चला दी। रेणु को छाती में और ध्रुव को सिर में गोली लगी।
4 of 5
Gurugram murder
दोस्तों को बताया, हादसा हुआ है
आरोपी वारदात के बाद अपने दोस्तों के पास इस्लामपुर पहुंचा। उनसे जज के परिवार के साथ हादसे की बात कहकर उन्हें साथ चलने को कहा। जब वह सुभाष चौक की ओर चला तो उसने तेज रफ्तार में दो ऑटो को टक्कर मार दी। संदेह होने पर दोस्त रास्ते में उतर गए और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आरोपी को ग्वाल पहाड़ी के पास से दबोच लिया गया।
‘पुलिस इस मामले में तफ्तीश कर रही है। गोली चलाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अभी तक आरोपी के मानसिक तौर पर परेशान होने की बात सामने आई है।’- केके राव, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम