फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम शूटआउट: इस वजह से जज की पत्नी और बेटे से परेशान था गनमैन

Sun, 14 Oct 2018 10:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
Gurugram murder
गुरुग्राम में शनिवार शाम को गनमैन ने जज की पत्नी और बेटे को गोली मारकर सनसनी फैला दी। देर रात जज की पत्नी की मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। हालांकि मामले की शुरूआती जांच में हैरान करने वाली बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

2 of 5
गुरुग्राम - फोटो : SELF
जांच में पता चला है कि आरोपी गनमैन मां-बेटे के बर्ताव से परेशान था और उन्हें सबक सिखाना चाहता था। आरोपी ने ही न्यायाधीश के परिवार के अन्य सदस्यों को फोन कर वारदात की जानकारी दी और मौके पर पहुंचने को कहा।
विज्ञापन

3 of 5
गुरुग्राम हत्या
ध्रुव की हालत को देखते हुए उसे मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) सुलोचना गजराज ने बताया कि महिपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलवाकर सबूत एकत्र किए गए हैं। 

4 of 5
Gurugram murder
न्यायधीश को जब आरोपी ने सूचना दी तो वह उस वक्त मीटिंग में बैठे थे। सूचना मिलते ही वह तुरंत ही पार्क अस्पताल पहुंच गए। उनके साथ-साथ अन्य न्यायधीश व अधिवक्ता भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Gurugram murder
आरोपी गनमैन महिपाल जब वारदात को अंजाम दे रहा था तो आसपास बहुत से लोग मौजूद थे लेकिन आरोपी के हाथ में बंदूक होने की वजह से कोई सामने नहीं आया। आरोपी इसका फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें