ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई एसयूवी
- फोटो : अमर उजाला
घायलों को मुश्किल से निकाला
हादसे के बाद हाइवे से गुजर रहे लोगों ने अपनी गाड़ी सड़क किनारे लगाई और बचाव कार्य में लग गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। लोगों ने बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई एसयूवी में फंसे लोगों को बड़ी मुश्किल से निकाला। तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी। पुलिस व राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में जीवन जोशी, उनकी पत्नी, दीवांश व आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से तीन लोगों को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।