फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonali Phogat: सोनाली को पत्नी बताता था पीए सुधीर, सामने आया गुरुग्राम कनेक्शन; गोवा जाने से पहले आया था यहां

Sat, 27 Aug 2022 08:17 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
सोनाली फोगाट और पीए सुधीर सांगवान - फोटो : amar ujala
सोनाली फोगाट की मौत के मामले में गिरफ्तार उनके पीए सुधीर सांगवान का गुरुग्राम से भी कनेक्शन रहा है। सेक्टर 102 स्थित गुड़गांव ग्रीन्स सोसाइटी में सुधीर सांगवान ने एक फ्लैट किराए पर ले रखा है, जिसमें वह आता जाता रहा है। खास बात यह है कि सुधीर सांगवान सोसाइटी में अपने दोस्तों के बीच सोनाली को खुद की पत्नी बताता था। मौके पर एक सफारी कार खड़ी है। जो सुधीर की बताई जा रही है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
ग्रींस सोसाइटी के इसी फ्लैट में रहता था सुधीर - फोटो : amar ujala
सेक्टर 102 की गुड़गांव ग्रींस सोसाइटी आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संदीप फोगाट ने बताया कि सुधीर सांगवान ने सोसाइटी की 9वीं मंजिल पर थ्री बेडरूम का एक कमरा किराए पर ले रखा है। सांगवान हफ्ते 10 दिन में यहां आ ही जाता था। 
विज्ञापन

3 of 5
गुड़गांव ग्रीन्स सोसाइटी - फोटो : amar ujala
सोसाइटी में रहने वाले लोगों के मुताबिक सोनाली भी कई बार सांगवान के साथ आती थीं और एक-दो दिन तक रहती थीं। हालांकि, सोनाली का सोसाइटी के लोगों से इतना मिलना-जुलना नहीं था, जिस वजह से कई बार लोगों को उनके आने की जानकारी भी नहीं मिल पाती थी। सोसाइटी में रहने वाले लोगों के मुताबिक इसी बार सुधीर गोवा जाने से पहले सोसाइटी में आया था।  

4 of 5
सोनाली की अर्थी को कंधा देती उनकी बेटी यशोधरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
सोसाइटी में रहते हैं 500 परिवार 
पहले वह सोसाइटी के पार्क इत्यादि में दिख जाया करता था लेकिन इस बार वह नजर नहीं आया था। वहीं दूसरी तरफ सोसाइटी में रहने वाले अधिकांश लोगों को सोनाली की मौत के बाद पता चला है कि वह उनकी ही सोसाइटी में रहती थीं। सोसाइटी में कुल लगभग 500 परिवार रहते हैं। सभी को सोनाली की मौत का काफी दुख है। हालांकि पुलिस इस बारे में अभी कुछ भी कहने से बच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : twitter
पुलिस का कहना है कि जांच शुरू होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर सोसाइटी से जानकारी मांगी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें