फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंक्चर वाले मुश्ताक पर फिदा हुई पूजा: प्लाट दिलाया... लिव इन में रहे, उत्तराखंड में काटा सिर; फिर यहां भागा वो

Fri, 02 May 2025 12:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम में सहमति संबंध में रहने वाली महिला का सिर काटकर नाले में बहाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवार पर दबाव बना आरोपी को उत्तराखंड बुलाकर गिरफ्तार कर लिया है। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच की तो मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
1 of 10
uttarakhand murder - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम में सहमति संबंध में रहने वाली महिला पूजा की गला काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने धड़ को नाले के किनारे फेंक दिया और सिर को प्लास्टिक के कट्टे में डालकर नाले में बहा दिया। गुरुग्राम के सेक्टर-5 थाना पुलिस ने हत्या के आरोपी मुश्ताक अहमद को बुधवार को उत्तराखंड से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर सड़ी गली हालत में सिर कटी लाश को बरामद कर लिया। 

जांच में सामने आया कि आरोपी मुश्ताक अहमद सहमति संबंध में रहने के दौरान ही महिला से शादी कर चुका था। बाद में उसने अपने घर जाकर दूसरी लड़की से शादी कर ली। जब प्रेमिका ने विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी। भाई ने उसके दुपट्टे से उसकी पहचान की। पुलिस ने आरोपी को छह दिन की रिमांड पर लिया है। 
विज्ञापन

2 of 10
uttarakhand murder - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, 19 दिसंबर 2024 को थाना सेक्टर-5 में एक महिला ने अपनी 35 वर्षीय बड़ी बहन के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि उसी बड़ी बहन पूजा शादीशुदा है और उसके दो बच्चे 17 वर्ष और 14 वर्ष के हैं। उसका तलाक हो गया था। छोटी बहन ने बताया था कि वह गुरुग्राम के स्पा सेंटर में काम करती थी। उसने अपनी बहन को गुरुग्राम बुलाकर स्पा सेंटर में उसकी भी नौकरी लगवा दी थी। मृतका की बहन ने पुलिस को बताया था कि उसकी बड़ी बहन कैब चलाने वाले युवक मुश्ताक अहमद के साथ रह रही थी। 
विज्ञापन

3 of 10
uttarakhand murder - फोटो : अमर उजाला
झगड़ा होने पर हुआ था अलग 
हत्यारोपी मुश्ताक अहमद (31) निवासी गांव गोरी खेड़ा, उधम सिंह नगर (उत्तराखंड) कुछ साल पहले कुटरी गांव में पंक्चर लगाने की दुकान चलाता था। वह सितारगंज और खटीमा दोनों जगह रहता था। इसी बीच वह किराये पर टैक्सी चलाने लगा। वर्ष 2022 में उत्तराखंड में पूजा की मां बीमार हुई थीं। पूजा अपनी मां के इलाज के लिए दो-तीन बार मुश्ताक अहमद की टैक्सी में ले गई थी। 
 

4 of 10
पूजा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
इसी दौरान दोनों में जान पहचान हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला ने सितारगंज में मुश्ताक को एक प्लॉट खरीदकर दिया। इसके अलावा वह समय-समय पर मुश्ताक की आर्थिक मदद भी करती रहती थी। इसके बाद मुश्ताक और पूजा गुरुग्राम आ गए। यहां मुश्ताक टैक्सी चलाने लगा। दोनों दो वर्षों तक सहमति संबंध में भी रहे। अक्तूबर 2024 में दोनों के बीच झगड़ा होने पर मुश्ताक वापस उत्तराखंड आ गया। वहां जाकर उसने दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन

5 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मुश्ताक - फोटो : संवाद
भाग गया था कर्नाटक 
दूसरी शादी की सूचना मिलने पर पूजा भी उत्तराखंड में मुश्ताक के घर चली गई। वहां इन दोनों के बीच झगड़ा हुआ। आरोपी के घर वालों ने दोनों को घर से निकाल दिया। उसके बाद 15 नवंबर को मुश्ताक पूजा को लेकर अपनी बहन के घर गांव खटीमा, उद्यम सिंह नगर (उत्तराखंड) चला गया। 16 नवंबर को घुमाने के बहाने पूजा को लेकर नदन्ना गांव में एक नाले के पास पहुंचा। वहां हत्या कर दी। इसके बाद मंगलूरू (कर्नाटका) चला गया। वहां पंक्चर की दुकान चलाता था। मोबाइल बंद कर लिया था। पुलिस ने घर वालों पर दबाव बनाकर उसे उत्तराखंड बुला कर गिरफ्तार किया। मुश्ताक की निशानदेही पर पूजा का धड़ बरामद हो गया है। 
विज्ञापन

6 of 10
घटनास्थल से बरामद चादर में लिपटा पड़ा शव - फोटो : संवाद
पति से अलग रह रही थी पूजा
जानकारी के अनुसार, पूजा का विवाह शक्तिफार्म में हुआ था। उसका एक बेटा और एक बेटी है। विवाह के कुछ साल बाद वह अपने पति से अलग रहने लगी। वह गुरुग्राम में अपनी छोटी बहन के साथ नौकरी करती थी। इसी दौरान उसकी मुश्ताक से जान पहचान हुई। परिजनों ने बताया कि पहले बेटी पूजा के साथ ही रहती थी। मुश्ताक ने बेटी को बेचने का सौदा कर दिया। इस करतूत की भनक लगने पर वह बेटी को अपने साथ ले आए। 
 
विज्ञापन

7 of 10
खटीमा में नंदना नहर के इसी अंडर पास पर मिला था पूजा का शव - फोटो : संवाद
जांच अधिकारी कृष्ण ने बताया है कि नवंबर 2024 में महिला की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज हुई थी। इसके बाद उत्तराखंड के सितारगंज पुलिस के साथ मिलकर आरोपी मुश्ताक अहमद को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर महिला का बिना सिर वाला शव बरामद किया है। पुलिस आरोपी की निशानदेही पर मृतका पूजा का सिर तलाशने का प्रयास कर रही है। 

8 of 10
पूजा की फाइल फोटो और बहन की लाश देखकर रोता बड़ा भाई - फोटो : संवाद
पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमिका का गला काटकर फेंक दिए सिर और धड़
उधमसिंहनगर जिले के खटीमा इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीछा छुड़ाने के लिए दूसरे समुदाय के युवक ने प्रेमिका की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके सिर और धड़ को ठिकाने लगा दिया। हरियाणा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर लड़की की सिर कटी लाश बरामद कर ली है। सिर की तलाश जारी है। मृतका की बहन ने बीते साल दिसंबर में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

 

9 of 10
मुश्ताक को फांसी की देने की मांग करते मृतका पूजा के परिजन - फोटो : संवाद
जानकारी के अनुसार, नानकमत्ता की बंगाली कॉलोनी निवासी पूजा मंडल (32) अपनी छोटी बहन पुरमिला विश्वास के साथ गुरुग्राम (हरियाणा) में एक स्पा सेंटर में काम करती थी। पूजा नवंबर में सितारगंज आ गई थी और उसके बाद घर नहीं लौटी। उसका कहीं पता नहीं चल रहा था। 


 
विज्ञापन

10 of 10
खटीमा में नदन्ना नहर के अंडर पास पर कटे सिर को ढूंढती जल पुलिस - फोटो : संवाद
गला काटकर की हत्या और नहर में फेंका शव
इस पर पुरमिला ने 19 दिसंबर को गुरुग्राम के सेक्टर पांच स्थित थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। हरियाणा पुलिस लगातार उसकी खोजबीन कर रही थी। पुलिस ने बुधवार को सितारगंज के गौरीखेड़ा निवासी टैक्सी चालक मुश्ताक अली को गिरफ्तार किया। उसने साढ़े पांच महीने पहले पूजा की गला काटकर हत्या करने के बाद शव नहर में फेंकने की बात कबूल की।

यह भी पढ़ें: पूजा हत्याकांड: मुश्ताक ने इसलिए धड़ से अलग किया था सिर, प्रेमी की आर्थिक मदद भी करती थी वो; कातिल का कबूलनामा


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें