फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद: दिल्ली-एनसीआर में कई मार्गों पर लगा लंबा जाम, इन रास्तों पर बचकर निकलें

Mon, 27 Sep 2021 12:38 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 6
दिल्ली में इन जगहों पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
किसानों द्वारा तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में घोषित किए गए भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। देशभर के साथ साथ राजधानी भी इससे अछूती नहीं है। आज सुबह से यही हाल है कि एनसीआर के शहरों से दिल्ली में आवाजाही बेहद मुश्किल हो गई है। लगभग सभी सीमाओं के आसपास वाहनों का लंबा जाम लग गया है। पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशन के एंट्री-एग्जिट गेटों को बंद कर दिया गया है। वहीं, किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण लोगों के लिए दफ्तर पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। दूसरे राज्यों से आवाजाही भी बुरी तरह प्रभावित है। दिल्ली एनसीआर में कई जगहों पर रूट डायवर्ट किए गए हैं। गुरुग्राम दिल्ली बॉर्डर पर तो हालत इतने बुरे हो गए थे कि कई किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा, हालांकि अब स्थिति सामान्य हो गई है। आगे की तस्वीरों में देखें उन रास्तों का हाल जहां भीषण जाम लग गया है-

विज्ञापन

2 of 6
सिरहोल टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला
भारत बंद के आह्वान के बाद दिल्ली बॉर्डर स्थित सिरहोल टोल प्लाजा पर भी जाम लग गया है।
विज्ञापन

3 of 6
वाहनों को चेकिंग के बाद मिल रहा प्रवेश - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर बॉर्डर पर भी किसानों ने जाम लगा दिया है। किसान एनएच-9 और एनएच-24 को पूरी तरह से ब्लॉक करके बैठ गए हैं जिससे आवाजाही रुक गई है।

4 of 6
जाम में फंसे वाहन - फोटो : ANI
धन्सा बॉर्डर के दोनों कैरेजवे को यातायात के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। वहीं, लाल किला के दोनों कैरेज वे को बंद कर दिया है। छत्ता रेल और सुभाष मार्ग दोनों ओर से बंद है।
विज्ञापन

5 of 6
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बैठे किसान - फोटो : अमर उजाला
यूपी गेट पर बैठे किसानों ने भारत बंद के समर्थन में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर बैठकर धरना शरू कर दिया है। उन्होंने दिल्ली से आने वाली रोड को पूरी तरह बंद कर दिया है। इससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर लगा जाम - फोटो : ANI
दिल्ली गुरुग्राम बॉर्डर पर सुबह से ही लंबा जाम लगा हुआ था। कई किलोमीटर तक वाहन केवल रेंग रहे थे। पुलिस ने भारत बंद के मद्देनजर हाईवे पर बैरिकेडिंग कर दी थी, हालांकि बाद में इसे खोल दिया जिसके बाद स्थिति सामान्य हो पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें