फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ा: इस बीमारी से ग्रस्त मरीजों को मिलेंगे 25 हजार प्रति महीने, टेस्ट होगा फ्री

Sat, 17 Sep 2022 09:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में थैलेसीमिया से ग्रस्त व्यक्तियों को 2500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। इनके स्वास्थ्य जांच के लिए आवश्यक मेडिकल टेस्ट भी फ्री होगा। यह घोषणा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को न्यू कॉलोनी स्थित जितेंद्र बहल पार्क में समरस हिंदु मंच ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर के अवसर पर संबोधन के दौरान की।
 
विज्ञापन

2 of 5
मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने वहां पर उपस्थित थैलेसीमिया से ग्रस्त बच्चों व उनके परिजनों के साथ समूह चित्र खिंचवाकर उनका मनोबल बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर थैलेसीमिया से पीड़ित 125 बच्चों को नगर निगम की ओर से एक साल के लिए रक्तजांच व एमआरआई इत्यादि बिल्कुल मुक्त करवाने से संबंधित कार्ड भी वितरित किए। 
विज्ञापन

3 of 5
मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना केंद्र और राज्य सरकार की मिली जुली योजना है। केंद्र सरकार के मापदंडों के अनुसार हरियाणा में साढ़े 15 लाख परिवार इस योजना में कवर हो रहे थे, लेकिन हमने योजना का दायरा बढ़ाया जिसके कारण अब हरियाणा के 22 लाख परिवार इस योजना के दायरे में आ गए हैं। 

4 of 5
मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और हरियाणा के तीन करोड़ प्रदेशवासियों की ओर से विश्वास दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो लक्ष्य दिया है उसे पूरी मेहनत व लग्न से काम करते हुए पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रक्तदान शिविर में शामिल हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर लगाकर 1100 यूनिट एकत्रित करने का संकल्प लिया है। उन्होंने रिबन काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया और रक्तदाताओं से मिलकर उनका हौंसला बढाया। इस अवसर पर संसदीय बोर्ड की सदस्य पूर्व सांसद सुधा यादव, स्थानीय विधायक सुधीर सिंगला, समरस हिंदु मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल बत्रा, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. परमेश्वर अरोड़ा, मेयर मधु आजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें