फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध और शक: नौकरानी के जरिए हुई बबलू से दोस्ती...पति की हत्या के बाद था यह प्लान, पत्नी की चैट से खुलासा

Tue, 08 Nov 2022 11:16 AM IST
शाहरुख खान मयंक तिवारी, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के सेक्टर-22 में प्रॉपर्टी डीलर धर्मेश यादव की हत्या के बाद उनकी पत्नी का शव के पास दहाड़ मार कर रोना और बाद में गुमसुम हो जाना पुलिस के मन में पहले ही संदेह पैदा कर दिया था। पुलिस की थ्योरी में हत्या का कारण न होने पर शक और बढ़ गया। पुलिस ने मामले की सघनता से जांच कर पत्नी के प्रेमी का पता लगाया। शूटर को गिरफ्तार करने के बाद उसके बयान के आधार पर पत्नी को गिरफ्तार किया। धर्मेश अपने परिवार के लोगों से अलग रहते थे। किराए पर आने वाले पैसे व प्रापर्टी के कारोबार से होने वाली आय काफी थी। घर की पहली मेड से दोस्ती होने का शक होने पर उनकी पत्नी नीतू ने जताया था। 
विज्ञापन

2 of 8
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यही कारण था कि उसने पहली मेड को हटाकर बाद में बबलू की प्रेमिका को नौकरी पर रख लिया। बबलू के साथ नीतू रहना चाहती थी। उसकी योजना थी कि पति की मौत के बाद सारी प्रापर्टी उसके नाम पर हो जाएगी। उसके बाद वह प्रेमी के साथ आराम से रहेगी।

 
विज्ञापन

3 of 8
मौके पर जमा पुलिस और लोग - फोटो : अमर उजाला
बबलू पर यूपी में दर्ज हो चुका है दुष्कर्म का मामला
सीआईए पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि बबलू के खिलाफ यूपी में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। यूपी पुलिस से इस बारे में सीआईए पुलिस से जानकारी मांगी है।

 

4 of 8
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
15 साल से दोनों साथ रहते थे
बबलू और मोहम्मदीन दोनों दिल्ली की एक पेंट बनाने वाली कंपनी में काम करते थे। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। बबलू हर बात मोहम्मद्दीन से शेयर करता था। बबलू ने ही उसे नीतू से देहरादून में मिलवाया था।

 
विज्ञापन

5 of 8
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन कर रहें परिजनों से मिलने पहुंची आईपीएस कला रामचंद्र - फोटो : अमर उजाला
पत्नी ने अपने मोबाइल से भेजी थी लोकेशन
पुलिस को छानबीन में पता चला की नीतू के मोबाइल से बबलू के मोबाइल पर निर्माणाधीन साइट की लोकेशन भेजी गई थी। छानबीन के दौरान पता चला कि बबलू और नीतू की चैट व दोनों की एक साथ देहरादून की लोकेशन से सब कुछ क्लीयर हो गया था। 

 
विज्ञापन

6 of 8
इसी निर्माणाधीन मकान में हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पत्नी पर हाथ नहीं डालना चाहती थी। वह पहले बबलू को गिरफ्तार करना चाहती थी। बबलू की जगह मोहम्मद्दीन पुलिस के हत्थे चढ़ा। दोनों ने इतनी सावधानी बरती कि दिल्ली से आते समय सिम बदला और वारदात के बाद दिल्ली निकल गए। गाड़ी व असलहा बबलू के पास बताया जा रहा है।
 
विज्ञापन

7 of 8
मृतक का पिता - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि गुरुग्राम के सेक्टर-22 पालम विहार के प्लॉट संख्या-465 की निर्माणाधीन इमारत में सो रहे प्रॉपर्टी डीलर धर्मेश की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। स्विफ्ट कार से आए बदमाशों ने 29 अक्तूबर को रात करीब 01:30 से 2:00 बजे की बीच वारदात की। मौके पर मौजूद मिस्त्री ने बताया कि बदमाश स्विफ्ट कार से आए थे।
विज्ञापन

8 of 8
विलाप करता मृतक का पिता - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
वारदात पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे भी कैद हुई है, जिसमें देखा जा सकता है कि स्विफ्ट कार में दो बदमाश आए और धर्मेश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें