फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौहरा हत्याकांड: जीजा के चरित्र से अनजान था किरायेदार महिला का भाई, बोला- मकान मालिक की कहानी समझ से परे

Fri, 27 Aug 2021 10:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 6
gurugram murder case - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम में चार लोगों की नृशंस हत्या के मामले में रिटायर्ड फौजी की दो दिन की पुलिस रिमांड में जवाब कम सवाल ज्यादा मिले हैं। कृष्णकांत तिवारी के परिवार ने अवैध संबंध की बात को जहां सिरे से नकार दिया है। वहीं पर सुनीता के भाई ने प्रॉपर्टी व दहेज के लिए अपनी बहन की हत्या का आरोप लगाया है। हत्यारोपी के वकील प्रशांत यादव ने पूरे मामले की सभी पहलू पर जांच करने की मांग की है। उनका मानना है कि वारदात में तीसरा भी कोई शामिल हो सकता है। प्रशांत यादव का कहना है कि चार लोगों की हत्या के मामले की जांच गहनता से की जानी चाहिए। कोई भी व्यक्ति किसी के चरित्र को लेकर इस तरह की वारदात को अंजाम क्यों देगा। कृष्णकांत के रिश्तेदार दिल्ली निवासी अश्विनी मिश्रा का कहना है कि किराए को लेकर मकान मालिक व उसके साले कृष्णकांत तिवारी से विवाद चल रहा था, जिसकी जानकारी उसने रक्षाबंधन के दिन दी थी। 
 
विज्ञापन

2 of 6
कृष्णकांत तिवारी का परिवार - फोटो : अमर उजाला
सुनीता यादव के भाई अशोक यादव का कहना है कि 17 साल पहले उसकी बहन की शादी हुई थी। उसके बहन के चरित्र पर सवाल खड़ा करना गलत है। साजिश के तहत ससुराल वालों ने उसकी हत्या की है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
अनामिका तिवारी पर किए सबसे ज्यादा वार - फोटो : अमर उजाला
कृष्णकांत अनामिका और सुरभि की अस्थियां गंगा में हुई विसर्जित
अनामिका के बड़े भाई अमित शुक्ला ने बताया कि बुधवार को तीनों लोगों का अंतिम संस्कार कर दिया  था। जिनकी अस्थियां लेकर परिजन वीरवार को गढ़मुक्तेश्वर गए थे। जिन्हें गंगा में विसर्जित कर दिया गया है। 
 

4 of 6
gurugram murder case - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि  बहन अनामिका ने कभी भी ऐसा जिक्र नहीं किया कि उनका पति इस तरह का है। न ही उनकी कोई शिकायत की। जीजा कृष्ण कांत तिवारी परिवार को साथ लेकर चल रहे थे। 
 
विज्ञापन

5 of 6
सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपी रिटायर्ड फौजी - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में मकान मालिक की कहानी कुछ समझ में नहीं आ रही है। उनको पुलिस और अदालत पर पूरा भरोसा है कि न्याय मिलेगा। परिवार के लोग अभी तो गांव जाएंगे। तेरहवीं के बाद वापस आना होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
murder in gurugram - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि हरियाणा के गुरुग्राम में मंगलवार को रिटायर्ड फौजी ने अपनी बहू और किराएदार के बीच अवैध संबंधों के शक में बच्ची समेत चार लोगों को बेरहमी से काट डाला था। 65 वर्षीय सेवानिवृत्त फौजी राव राय सिंह ने पुत्रवधू सुनीता यादव (35), किराएदार कृष्ण तिवारी (40), उसकी पत्नी अनामिका तिवारी (34) और बेटी सुरभि (7) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। हमले में किराएदार की तीन साल की बेटी विधि घायल है जिसका सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें