फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में चार हत्या: अनामिका ने कहा-पति की हत्या कर दी, हमें भी मार दो, दरिंदे ने पांच दिन पहले ही धारदार हथियार पर लगवाई थी धार

Thu, 26 Aug 2021 12:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 6
गुरुग्राम हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के गुरुग्राम में मंगलवार को रिटायर्ड फौजी ने अपनी बहू और किराएदार के बीच अवैध संबंधों के शक में बच्ची समेत चार लोगों को बेरहमी से काट डाला। जबकि एक मासूम बच्ची घायल है। हमले में घायल तीन साल की मासूम सफदरजंग अस्पताल में  संघर्ष कर रही है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से उपचार तो चल रहा है मगर उसे अभी तक बेड आवंटित नहीं हुआ था। गांव के पांच लोग अस्पताल पहुंच गए हैं। वहां पर दो पुलिस कर्मी भी हैं। पुलिस को चार हत्या के मामले में मासूम गवाह भी हो सकती है।

तीन लोगों का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार
पोस्टमार्टम के बाद किरायेदार कृष्णकांत तिवारी उसकी पत्नी अनामिका व बेटी सुरभि के शव को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की ओर से तीनों शव का अंतिम संस्कार कराया गया। इस दौरान पूर्वांचल के कई संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। यह प्रतिनिधि एक दिन पहले डीसीपी वेस्ट दीपक सहारण से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग कर चुके हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
अनामिका तिवारी पर किए सबसे ज्यादा वार - फोटो : अमर उजाला
पांच दिन पहले ही दांव पर लगवाई  थी धार
जिस हथियार से चारों लोगों की नृशंस हत्या की थी। आरोपी ने पांच दिन पहले ही उस पर धार लगवाई थी। वह इतना तेज हो गया था कि आरोपी को हत्या  करने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर सील कर दिया है।
 
विज्ञापन

3 of 6
कृष्णकांत तिवारी का परिवार - फोटो : अमर उजाला
पति को बचाने के लिए आई अनामिका ने खुद को मार देने की लगाई थी गुहार
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि जब मकान मालिक किरायेदार पर हमला कर रहा था। उसकी पत्नी अनामिका ने उसे छोड़ देने की गुहार लगाई थी। लेकिन उसने एक नहीं सुनी। पति पर हमला होते देख कहा कि हम लोग किसके सहारे जिंदा रहेंगे। ऐसे में हमे भी मार दें। इस पर उसने उसकी पत्नी और बच्चों पर भी हमला किया।

 

4 of 6
इसी घर में हुई थी हत्या - फोटो : अमर उजाला
अन्य किरायेदारों ने कहा कि हमने कुछ नहीं सुना, मकान कर रहे हैं खाली
पुलिस ने जब अन्य किरायेदारों से पूछताछ की तो उनका कहना था कि उनको कुछ नहीं सुनाई दिया। रात में सबका कूलर चलता है। कूलर से इतनी आवाज होती है कि उन्हें कुछ भी सुनाई नहीं दिया।
विज्ञापन

5 of 6
murder in gurugram - फोटो : अमर उजाला
एक कमरे में पति-पत्नी रहते हैं। पति सुरक्षा गार्ड है। जबकि दूसरा किरायेदार निजी कंपनी में काम करता है। पुलिस के अनुसार अब तो यह सभी किरायेदार मकान छोड़कर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
murder in gurugram - फोटो : अमर उजाला
हत्या करने का अफसोस नहीं, हवालात में खाईं चार रोटी
65 वर्षीय सेवानिवृत्त फौजी राव राय सिंह ने पुत्रवधू सुनीता यादव (35), किराएदार कृष्ण तिवारी (40), उसकी पत्नी अनामिका तिवारी (34) और बेटी सुरभि (7) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। हमले में किराएदार की तीन साल की बेटी विधि घायल है जिसका सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में इलाज चल रहा है। हत्या के बाद रिटायर्ड फौजी के चेहरे पर कोई शिकन नहीं है। उसने जो कुछ किया उसका जरा भी अफसोस नहीं है। मामले की जांच में जो पुलिस वाले लगे थे उन्होंने दिन में कुछ खाने से परहेज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें