फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेइंतहा नफरत: पत्नी की हत्या में पार की बेरहमी की हदें, पहचान छिपाने को चाकू से खुरचकर मिटाया अपने नाम का टैटू

Thu, 20 Oct 2022 08:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 8
Gurugram murder - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के इफ्को चौक के पास सोमवार की शाम सूटकेस में मिले महिला के शव की पहचान करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान मूलरूप से यूपी के सुल्तानपुर निवासी 20 वर्षीय प्रियंका के रूप में की गई है। महिला ने पिछले साल 2 फरवरी को राहुल नामक युवक से प्रेम विवाह किया था। तीन दिन पहले घरेलू कलह में राहुल ने ही अपनी प्रियंका की गला दबाकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के शरीर पर कई जगह जलने के निशान भी मिले थे। इसके अलावा उसके गुप्तांग पर भी चोट मारी गई थी। आपको बता दें कि गुरुग्राम के इफ्को चौक के पास सोमवार शाम को एक लावारिस सूटकेस से महिला का शव बरामद हुआ था। उस समय महिला की पहचान नहीं हो पाई थी। सूटकेस के आसपास आवारा कुत्ते घूम रहे थे। 

 
विज्ञापन

2 of 8
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य लोग - फोटो : ANI
कुत्तों के बार-बार सूटकेस को सूंघने की घटना को लेकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-18 पुलिस ने किसी विस्फोटक की आशंका से घेराबंदी के बाद आसपास से लोगों को दूर हटा दिया। 

 
विज्ञापन

3 of 8
सूटकेस में मिला महिला का शव - फोटो : ट्विटर
मौके पर बम निरोधी दस्ते को भी बुला लिया गया। इसी बीच सूटकेस को खोला गया तो उसमें महिला का शव मिला। सूटकेस के अंदर महिला के कुछ कपड़े भी रखे थे। 
 

4 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला
आए दिन होता था झगड़ा
आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने मृतका के साथ लव मैरिज की थी। उसके बाद से ये दोनों सिरहौल में किराए पर रह रहे थे। आरोपी एक कंपनी में हेल्पर का काम करता है। 


 
विज्ञापन

5 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति - फोटो : एएनआई
इसकी पत्नी (मृतका) इससे मोबाइल, टीवी इत्यादि की मांग करती थी, जिसके कारण इनका आए दिन आपस में झगड़ा होता था। बीते 16-17 अक्तूबर की रात को भी आपस में काफी झगड़ा हुआ और इसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।


 
विज्ञापन

6 of 8
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पहचान न हो इसलिए चाकू से खुरचकर मिटाया नाम
महिला ने अपने हाथ पर अपने पति के नाम का टैटू भी बनवा रखा था। ऐसे में पहचान होने के डर से आरोपी ने पत्नी की हत्या के बाद उसके हाथ से चाकू से खुरचकर अपना नाम भी मिटा दिया था। पहचान न होने पाए इसके लिए आरोपी ने मृतका के शरीर से कपड़े भी उतार लिए थे।


 
विज्ञापन

7 of 8
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : एएनआई
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि हत्या के बाद प्रियंका का शव रात भर घर में ही रखा रहा। अगले दिन आरोपी ने बाजार से एक बड़ा ट्रॉली बैग खरीदा और उसमें अपनी पत्नी के शव को डालकर ई-रिक्शा से इफ्को चौक पहुंचा और शव को वहीं पर फेंक दिया।


 
विज्ञापन

8 of 8
Gurugram murder - फोटो : अमर उजाला/एएनआई
परिजनों को सौंप दी गई मासूम बच्ची: पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के साथ ही प्रियंका का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया था। प्रियंका और राहुल की एक साल की बच्ची भी है। इसे भी परिजनों के ही सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें