फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली धमाके में एक और खुलासा: यहां पूर्व सैनिक के मकान में किराये पर रहा था आतंकी उमर... किसी को नहीं लगी भनक

Sun, 16 Nov 2025 02:57 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नूंह

सार

लालकिला बम धमाका करने वाले आरोपी उमर नबी के दो साथी भी फरार हैं। हो सकता है कि ये दिल्ली-एनसीआर में पनाह लिए हों। 
विज्ञापन
1 of 11
दिल्ली में धमाके का मुख्य आरोपी डॉ. उमर। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की टीम शनिवार को दिनभर नूंह की हिदायत कॉलोनी में रही। विभागीय सूत्रों के मुताबिक इस कॉलोनी में पूर्व सैनिक के मकान में आतंकी डॉक्टर उमर दिल्ली बम ब्लास्ट से ठीक पहले किराए पर रहा था। बताया जा रहा है कि नूंह में एक मकान को किराए पर लेकर उसमें रहा। उमर के यहां रहने की भनक न तो उसके पड़ोसी को लगी न जिले में तैनात खुफिया विभाग को।
विज्ञापन

2 of 11
Delhi Blast - फोटो : वीडियो ग्रैब
शनिवार को एक अन्य सीसीटीवी फुटेज उमर धौज इलाके के एक मेडिकल स्टोर-सह-क्लिनिक पर बैठा है। यहां उसने अपना मोबाइल चार्ज किया। ये वीडियो 29 अक्तूबर का है। जांच एजेंसी संचालक व स्टॉफ से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

3 of 11
दिल्ली धमाका - फोटो : अमर उजाला
नूंह के एक अल्ट्रासाउंड सेंटर में लगे कैमरों में डाक्टर उमर की गाड़ी कॉलोनी में जाते हुए कैद हुई है, लेकिन वह वहां से कब निकली और किस रास्ते से निकली इसकी गुत्थी सुलझाना अभी बाकी है।

4 of 11
Delhi Blast - फोटो : PTI
चौकीदार को लालच भी दिया
आंतकी डॉ उमर ने बम ब्लास्ट से पहले रात्रि 1 बजकर 5 मिनट पर फिरोजपुर झिरका के बिवां-पहाड़ी रोड पर स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से पैसे निकालने की कोशिश की। पैसे नहीं निकलने पर उसने चौकीदार को लालच देने की भी कोशिश की।
विज्ञापन

5 of 11
Delhi Blast - फोटो : ANI/PTI
चौकीदार ने बंद एटीएम का शटर तो खोल दिया लेकिन पैसे नहीं निकले, क्योंकि पैसे थे नहीं। उमर ने अन्य एटीएम के बारे में पूछा। चौकीदार ने बताया कि शहर के अंदर चले जाओ वहां एटीएम मशीनें लगीं हैं।
विज्ञापन

6 of 11
Delhi Blast - फोटो : ANI

लालकिले से पहले PM आवास के पास गया था डॉ. उमर
लालकिले बम धमाके आरोपी डॉ. मोहम्मद उमर नबी के मन में धमाके से 24 घंटे तक तक क्या चल रहा था इसका सुरक्षा एजेंसियां पता लगा रही हैं। मगर ये साफ है कि वह नौ नवंबर की रात 11.30 बजे से अगले दिन यानि 10 नवंबर को लालकिले के सामने बम धमाका करने तक वह लगातार घूमता रहा। वह कहीं भी नहीं रूका। जांच एजेंसियां ये जांच कर रही हैं कि वह बम धमाके करने की जगह ढूंढ रहा था या फिर कोई वीआईपी व्यक्ति ऐतिहासिक इमारत व भीड़भाड़ वाले बाजार उसके निशाने पर थे। ये प्रधानमत्री आवास के पास भी गया था। कर्तव्य पथ भी गया था। यानी वह पूरी दिल्ली में घूमता रहा।

विज्ञापन

7 of 11
Delhi Blast - फोटो : पीटीआई
डॉ. उमर के दो साथी अब भी फरार
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लालकिला बम धमाका करने वाले आरोपी उमर नबी के दो साथी भी फरार हैं। हो सकता है कि ये दिल्ली-एनसीआर में पनाह लिए हों। जांच में जुटे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी नौ नवंबर की रात 11.30 केएमपुर व दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के मिलान यानि रिवासन टोल के पास से वह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस पर चढ़ा था।

8 of 11
घटनास्थल को पर्दा लगाकर सील किया गया - फोटो : पीटीआई
यहां से फिरोजपुर झिरका गया। यहां ये हाइवे से उतरा, मगर ज्यादा आगे नहीं गया। इसके बाद ये वापस फरीदाबाद होते हुए बदरपुर पहुंचा। यहां से इसने दिल्ली में प्रवेश किया।

9 of 11
Delhi Blast - फोटो : पीटीआई
आश्रम चौक रहा उमर का मुख्य प्वाइंट
पहला रूट
आश्रम चौक-डीएनडी-मयूर विहार-नोएडा की ओर कुछ आगे तक, इसके बाद फिर आश्रम चौक आ गया।

दूसरा रूट
आश्रम चौक-नई दिल्ली- इंडिया गेट- अकबर रोड, तुगलक रोड, आईएनए मार्केट, फिर यहां से रिंग रोड़ होते हुए आश्रम चौक पहुंचा।

10 of 11
Delhi Blast - फोटो : पीटीआई
तीसरा रूट
आश्रम चौक से नई दिल्ली, कर्तव्य पथ-राष्ट्रपति भवन-धौला कुंआ-पंजाबी बाग-वजीरपुर-फिर नई दिल्ली। इसके बाद वह कनॉट प्लेस होते हुए लालकिला पहुंचा। वहां पार्किंग में रहा।
 
विज्ञापन

11 of 11
Delhi Blast - फोटो : वीडियो ग्रैब
अल फलाह का मालिक तीन वर्ष जेल में रहा है
अल फलाह यूनिवर्सिटी का मालिक जावेद अहमद सिद्दीकी (61) तीन वर्ष जेल में बंद रह चुका है। वह पहले चिट फंड का काम करता था। उसके बाद उसने लोगों को पैसे नहीं दिए थे। उसके खिलाफ 14 से 15 प्राथमिकी दर्ज हुई थीं। माना जा रहा है कि उसने इन पैसों से यूनिवर्सिटी को खड़ा करने में लगाया। हालांकि बाद में उसने सभी लोगों का पैसा लौटा दिया। वह सभी केसों से बरी हो गया था।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें