सलमान की पत्नी फराह का कहना है कि कार की खरीद-फरोख्त करने वाली स्पिनी कंपनी को एक्सचेंज में गाड़ी बेची थी। हमारे पास इसके डॉक्यूमेंट्स हैं। उसके बाद गाड़ी कहां बिकी, इसका हमें नहीं पता।
विज्ञापन
1 of 8
i20 कार के पहले मालिक सलमान की पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली बम ब्लास्ट मामले में संदिग्ध कार के पहले मालिक को दिल्ली पुलिस की जांच एजेंसी ने धर दबोचा है। उक्त कार का पहला मालिक सोहना के निकट बनी ग्लोबल हाइट्स सोसाइटी में अपने परिजनों के साथ रहता है, जिसे दिल्ली पुलिस उठाकर अपने साथ ले गई है। संदिग्ध कार मालिक मोहम्मद सलमान के परिवार के किसी भी प्रकार की बयानबाजी और मिलने पर पाबंदी लगा दी गई है। दिल्ली पुलिस ने सलमान और उसकी पत्नी फराह का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है।
विज्ञापन
2 of 8
धमाके से पहले का वीडियो फुटेज
- फोटो : वीडियो ग्रैब
धमाके के कुछ देर बाद ही पुलिस ने सलमान को उठाया
सोमवार रात दिल्ली के लालकिले के समीप हुए बम धमाके की घटना के तार सोहना तक जुड़े गए हैं। धमाका जिस कार में हुआ उसका मालिक मोहम्मद सलमान सोहना के निकट ग्लोबल हाइट्स सोसाइटी के टावर नंबर 3 के फ्लैट नंबर 606 में पत्नी और 3 बेटियों के साथ रहता है। मोहम्मद सलमान को दिल्ली पुलिस की जांच एजेंसी ने धमाके के थोड़ी देर बाद ही उसके फ्लैट से उठा लिया था। सोहना पुलिस किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दे रही है। ग्लोबल हाइट्स सोसाइटी में सुरक्षा एजेंसी मोहम्मद सलमान के परिजनों को किसी से भी नहीं मिलने दे रही है। परिवार को मीडिया से भी दूर रखा गया है। सोसाइटी में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। पुलिस मोहम्मद सलमान के घर पर ही जाकर गश्त कर रही है। वो गिलास कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन
3 of 8
धमाके से दहली दिल्ली, मौके पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
नाके लगाकर गाड़ियों की सघन चेकिंग
सोहना एसीपी जितेंद्र सिंह बताते हैं कि घटना के बाद क्षेत्र में हाई अलर्ट पर चेकिंग अभियान छेड़ दिया है। बस स्टैंड पर भी यात्रियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
4 of 8
Delhi Blast
- फोटो : अमर उजाला
2016 से 2021 तक किराये पर रहा सलमान
सोमवार रात करीब सवा 9 बजे गुरुग्राम पुलिस की टीम शांति नगर के फ्लैट नंबर 631/12 पर पहुंची। पूछताछ में मकान मालिक दिनेश ने बताया कि मोहम्मद सलमान 2016 से लेकर 2021 तक किराये के कमरे में रहा। उसने यहीं रहते हुए सेकेंड हैंड गाड़ी खरीदी थी। इसके बाद वह सोहना के पास ग्लोबल हाइट्स सोसाइटी में शिफ्ट हो गया। गुरुग्राम नंबर (HR 26-CE 7674) की कार आरटीओ में मोहम्मद सलमान के नाम पर रजिस्टर्ड है। कार के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट से मिले पते के बाद गुरुग्राम पुलिस उसे ढूंढते हुए शांति नगर पहुंची। मकान मालिक दिनेश ने बताया कि सलमान किराये पर रहता था और पांच साल पहले जा चुका है। पुलिस ने दिनेश को हिरासत में ले लिया। दिनेश के परिजनों का कहना है कि पुलिस बताए कि उसे कहां रखा गया है। हमारी कोई गलती नहीं है।
विज्ञापन
5 of 8
धमाके से दहली दिल्ली
- फोटो : अमर उजाला
ग्लोबल हाइट्स पहुंची पुलिस
सलमान की पहचान के लिए पुलिस दिनेश और सलमान के भाई जावेद को साथ लेकर ग्लोबल हाइट्स पहुंची। करीब 10 बजे रात दरवाजा खटखटाया तो सलमान की बेटी ने खोला। सलमान अंदर सो रहा था। पुलिस ने सलमान से कार के बारे में पूछा तो उसने बताया कि डेढ़ साल पहले उसने यह कार बेच दी थी। उसने खरीद-फरोख्त से संबंधित कागजात भी दिखाए। सलमान ने यह कार नदीम नाम के व्यक्ति से खरीदी थी। उसने ओखला में देवेंद्र को बेच दी। देवेंद्र ने भी कार कुछ समय पहले अंबाला में एक गैराज को बेची थी, वहां से इसे कौन खरीदकर ले गया, इसके बारे में पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
6 of 8
सलमान की पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
हमारे पास कार बेचने के सभी दस्तावेज : पत्नी
सलमान की पत्नी फराह का कहना है कि कार की खरीद-फरोख्त करने वाली एक कंपनी को एक्सचेंज में गाड़ी बेची थी। हमारे पास इसके डॉक्यूमेंट्स हैं। उसके बाद गाड़ी कहां बिकी, इसका हमें नहीं पता। भाई जावेद की पत्नी रूबी ने कहा कि हमें इसके बारे में कुछ पता नहीं है। जावेद अपनी बीवी और दो बच्चों के साथ शांति कॉलोनी गुरुग्राम में रहता है। मकान मालिक शमी ने बताया कि सलमान के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है और जावेद परिवार के साथ उनके यहां कई साल से रह रहा है।
विज्ञापन
7 of 8
धमाके से दहली दिल्ली
- फोटो : अमर उजाला
दिनेश की मां का बयान
दिनेश की मां वीरमती ने बताया कि मोहम्मद सलमान उनके घर में 2016 में रहने आया था और कोरोना काल में लगे लॉकडाउन में चल गया था। किरायेदार तो अब भी हमारे यहां रह रहे हैं। उसने हमारा पता इस्तेमाल किया था। सलमान के भाई जावेद को भी रात को ही पुलिस अपने साथ ले गई थी।
गुरुग्राम पुलिस ने कमांड सेंटर बनाया
दिल्ली ब्लास्ट के बाद गुरुग्राम पुलिस की तरफ से पुलिस हेडक्वार्टर में कमांड सेंटर बनाया गया है। आम लोग भी यहां से दिल्ली ब्लास्ट से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
हुंडई i20 की बिक्री में मदद करने वाला फरीदाबाद का कार डीलर हिरासत में
दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने लाल किला विस्फोट मामले में फरीदाबाद के एक कार डीलर को हिरासत में लिया है। एक पुलिस सूत्र ने बुधवार को यह जानकारी दी।
सूत्र के अनुसार, रॉयल कार प्लाजा के मालिक अमित को विस्फोट के तुरंत बाद फरीदाबाद पुलिस की सहायता से सेक्टर 37 स्थित उनके कार्यालय से हिरासत में लिया गया था।
सूत्र ने बताया कि अमित ने हुंडई i20 की बिक्री में मदद की थी, जिसका इस्तेमाल सोमवार को हुए विस्फोट में किया गया था। इस विस्फोट में राष्ट्रीय राजधानी में 12 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे।