चेरी काउंटी सोसायटी में डबल मर्डर से सोसायटी की सुरक्षा की पोल खुल गई। सोसायटी में आने के दो गेट के अलावा सोसायटी में मार्केट की ओर से जाने का भी रास्ता है। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने के प्रयास कर रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि आरोपियों ने आनेजाने के लिए इसी रास्ते को तो नहीं चुना था। वहीं, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विनय रिटेल स्टोर के रोजाना की आमदनी फ्लैट में रखते थे या पहले ही बैंक में जमा करा देते थे।