ग्रेटर नोएडा में दंपती की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पति-पत्नी के सिर पर पीतल के करीब ढाई फीट के दीया स्टैंड से वार किया गया था। दीया स्टैंड पर खून के निशान मिले हैं। बिसरख थाना पुलिस ने दंपती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कारोबारी पर दस करोड़ की देनदारी थी। मूलरूप से सहारनपुर के हलवाई अट्टा निवासी विनय गुप्ता पत्नी नेहा के साथ दो माह पहले ही सेक्टर-122 के मकान से चेरी काउंटी सोसायटी के फ्लैट में शिफ्ट हुए थे। सेक्टर-122 के मकान में छोटा बेटा कुश और उसकी पत्नी, पिता सोहनलाल और मां शकुंतला रहते थे।