फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में थाने के सामने साईकिल चालक को पीटते रहे दबंग, एक भी पुलिस वाला नहीं निकला बाहर

Sat, 31 Dec 2016 02:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : लाल सिंह
सेक्टर-58 कोतवाली के सामने एक  बाइक से साइकिल जरा सी टकरा गई। इस पर गुस्साए बाइक सवार तीन युवकों ने साइकिल सवार की जमकर पिटाई कर दी। (सभी फोटोः लाल स‌िंह/अमर उजाला)
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : लाल सिंह
पीड़ित युवक आरोपियों से बचकर 10 मीटर की दूरी पर थाने में घुसने का प्रयास करता रहा, लेकिन आरोपियों ने उसे मौका नहीं दिया। राहगीरों ने 100 नंबर पर कॉल की, लेकिन फोन नहीं उठा।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : लाल सिंह
शोरशराबा होने के बाद भी थाने से एक भी पुलिसकर्मी सड़क तक नहीं आया। अजय साइकिल पर सेक्टर-58 थाने से तिराहे के रास्ते से जा रहा था। सेक्टर-58 थाने के सामने ब्रेकर पर पहुंचा तो बराबर से एक बाइक निकली जिससे साइकिल थोड़ी सी टकरा गई। इस बात पर बाइक सवार तीन युवकों ने अजय से कहासुनी शुरू कर दी।

4 of 5
- फोटो : लाल सिंह
युवकों ने साइकिल सवार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। अजय ने थाने में घुसने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी उसे थाने के सामने से घसीटकर फिर सड़क पर लाकर पीटते रहे। यह सिलसिला करीब 20 मिनट तक चला और भीड़ एकत्र हो गई। मारपीट होते देख राहगीर भी रुक गए और उन्होंने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना देने का प्रयास किया, लेकिन कंट्रोल रूम में फोन उठाया ही नहीं गया। किसी तरह राहगीरों ने एकजुट होकर बाइक सवार युवकों को रोका और साइकिल सवार युवक को वहां से जाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : लाल सिंह
इस तरह की घटना की जानकारी नहीं मिली है। 100 नंबर में अभी कुछ तकनीकी परेशानी आ रही है जिससे लग नहीं पा रहा है और थाने के सामने हुई घटना की जांच कराई जाएगी।- दिनेश यादव, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें