अनिल बैजल ने शनिवार सुबह दिल्ली के उपराज्यपाल पद की शपथ ली। उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीष जस्टिस जी. रोहिणी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मंच पर मौजूद थे। शपथ लेने के बाद नए एलजी अनिल बैजल ने सीएम केजरीवाल से भी हाथ मिलाए।
अनिल बैजल की नियुक्ति के बाद अब सब इसी बात के इंतजार में हैं कि आखिर दिल्ली सरकार और नए एलजी का किस तरह का समीकरण रहेगा क्योंकि पूर्व एलजी से दिल्ली सरकार के रिश्ते कुछ खास नहीं थे।
Former Union home secretary Anil Baijal takes oath as Lieutenant Governor of Delhi pic.twitter.com/Ay95XLCcpV
— ANI (@ANI_news) December 31, 2016
विज्ञापन
2 of 9
एलजी अनिल बैजल ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
- फोटो : ani
कौन हैं अनिल बैजल
अनिल बैजल 1969 बैच के आईएस अधिकारी हैं जो अटल बिहारी वायपेयी की सरकार में केंद्रीय गृह सचिव रह चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 9
एलजी अनिल बैजल ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
- फोटो : ani
बैजल दिल्ली विकास प्राधिकारण के वाइस चेयरमैन भी रह चुके हैं साथ ही वो शहरी विकास मंत्रालय के सचिव के तौर पर 2006 में रिटायर हुए।
4 of 9
एलजी अनिल बैजल ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
- फोटो : ani
अनिल बैजल यूपीए सरकार के दौरान जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीनीकरण मिशन से जुड़े रहे हैं। वहीं वो विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन में एक्जिक्यूटिव काउंसिल के सदस्य भी रह चुके हैं। 60 हजार करोड़ रुपये की यह योजना पिछली सरकार के दौरान शुरू की गई अहम योजनाओं में शामिल है।
विज्ञापन
5 of 9
एलजी अनिल बैजल ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
- फोटो : ani
1969 में यूटी कैडर से आईएएस के रूप में सर्विस शुरू की थी। उन्हें शहरी इलाकों में इन्फ्रास्ट्रक्चर सुधारने के लिए जवाहर लाल नेहरू रिन्यूअल मिशन के फ्लैगशिप प्रोग्रैम का पायलट भी माना जाता है। अपने 37 साल के करियर में बैजल प्रसार भारती के सीईओ, गोवा के डिवेलपमेंट कमिश्नर और नेपाल में भारत के सहयोग कार्यक्रम के काउंसलर जैसे कई अहम पदों पर रहे। वह भारती कारपोरेशन के चीफ ऐग्जिक्युटिव भी रह चुके हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय और ईस्ट एंगिला यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।
विज्ञापन
6 of 9
lg anil baijal
- फोटो : ani
अनिल बैजल (1969 बैच आईएएस) नजीब जंग (1973 बैच आईएएस) से चार्ज संभालेंगे। भारतीय प्रशासनिक सेवा के हिसाब से नजीब जंग वर्तमान उपराज्यपाल बैजल से जूनियर रहे हैं। राजनिवास में शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नए उपराज्यपाल के स्वागत के लिए साफ-सफाई हो रही है। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कैबिनेट साथियों के साथ मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
7 of 9
राजनिवास
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच नजीब जंग की फेयरवेल भी हुई। जंग ने राजनिवास के कर्मचारी-अधिकारियों से बात की। उन्होंने कहा, अच्छे लोगों के संपर्क में रहें। जो साढ़े तीन साल आप लोगों के साथ काम किया, अच्छा रहा।
8 of 9
राजनिवास
- फोटो : अमर उजाला
नए साल की शुभकामनाएं दीं। करीब आधे घंटे की इस चाय पार्टी में नजीब जंग ने कहा कि जब कभी जरूरत महसूस हो, संपर्क करना।
दूसरी ओर दिल्ली के 21वें उपराज्यपाल अनिल बैजल के ग्रेटर कैलाश स्थित निवास पर बृहस्पतिवार सुबह से ही बधाई देने वालों की भीड़ रही। मीडिया से उन्होंने कहा है कि शपथ ग्रहण के बाद ही बात करेंगे।