गाजियाबाद के लोहियानगर में मंगलवार दोपहर एग्जाम देकर घर लौटी हाईस्कूल की छात्रा करिश्मा चौधरी (15) ने चुनरी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट नहीं मिला है। सिहानी गेट कोतवाली पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
घरवालों ने खोला दरवाजा तो चुन्नी से लटक रही थी करिश्मा
2 of 5
करिश्मा के पिता लीलाकांत चौधरी ने बताया कि वह पुलिस चौकी के निकट लोहियानगर में किराए पर रहते हैं। प्लाईवुड शॉप में नौकरी करते हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी थी।
विज्ञापन
घरवालों ने खोला दरवाजा तो चुन्नी से लटक रही थी करिश्मा
3 of 5
घटना के दौरान पत्नी निर्मला नौकरी व छोटा बेटा अर्जुन स्कूल गए थे। बड़ा बेटा करण उनके साथ डॉक्टर के यहां गया था। दोपहर साढ़े 12 बजे वह लौटे तो करिश्मा को कमरे में छत के पंखे पर लटका देखा।
घरवालों ने खोला दरवाजा तो चुन्नी से लटक रही थी करिश्मा
4 of 5
वह उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करिश्मा लोहियानगर स्थित गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में पढ़ती थी।