हर्ष विहार इलाके के मंडोली में मंगलवार सुबह दवा कंपनी के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 26 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दोपहर बाद तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था।
विज्ञापन
दवा कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग , करोड़ों खाक
2 of 5
पुलिस के अनुसार हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग से करोड़ों रुपये की दवा जलकर खाक हो गई। पुलिस अधिकारी छानबीन कर आग के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
दवा कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग , करोड़ों खाक
3 of 5
पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 8.20 बजे पुलिस व दमकल विभाग को सूचना मिली कि कांप्लेक्स नंबर-4, सन फॉर्मेसी, सेवाधाम रोड, मंडोली में आग लग गई है। इससे पहले की बचाव दल मौके पर पहुंचता, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।
दवा कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग , करोड़ों खाक
4 of 5
दवाइयां कोल्ड स्टोर में रखी थी, उसी परिसर में आग की लपटें उठने लगीं। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी दिक्कत हुई। दोपहर करीब 12.45 बजे आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन उसे पूरी तरह बुझाया नहीं जा सका।
दोपहर बाद तक कूलिंग का काम जारी था। उधर, स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मियों पर देर से पहुंचने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि खबर मिलने के करीब एक घंटे बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे।