अगर आप कहीं पर भी सेल्फी लेने लगते हैं तो थोड़े सावधान हो जाइए। कहीं आपके सेल्फी लेने पर कोई बुरा ना मान जाये। आपने अमूमन लोगों को बस, मैट्रो, पार्क के अलावा और भी कई जगहों पर सेल्फी लेते देखा होगा। बड़ा हो या बच्चा सेल्फी लेना तो सभी को बहुत अच्छा लगता है। लड़का हो या लड़की सेल्फी के लिए मुंह तो सभी बनाते हैं। लड़कियों के लिए तो मानो बिना पाउट के सेल्फी लेना नामुमकिन सा है। (सभी फोटोः सांकेतिक)