राजीव गांधी चौक (ओल्ड फरीदाबाद) के पास से 22 वर्षीय युवती के अपहरण और चलती कार में गैंग रेप के मामले में 72 घंटे बाद भी पुलिस की जांच शून्य है। पुलिस की जांच अभी कयास और प्रयास से आगे नहीं बढ़ पाई है। पुलिस के पास न तो कोई ठोस सुराग है और न ही ऐसी कोई लकीर, जिससे पुलिस आगे बढ़कर आरोपियों तक पहुंच सके।