गाजियाबाद के राजनगर सेक्टर-6 में डकैती की घटना से सनसनी फैल गई है। शनिवार देर रात बालकनी के रास्ते घर में आए डकैतों ने दवा कारोबारी के घर में घुसकर गन प्वॉइंट पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। घटना से पूरे इलाके में भय का माहौल है। डकैती का शिकार हुए कारोबारी पवन गर्ग ने पूरी घटना के बारे में बताया कि कैसे डकैतों ने उन्हें बंधक बनाकर रखा।