फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता छात्र का मकान में ग्रिल से लटका मिला शव, एक युवक से झगड़ा होने पर 20-25 लड़के ने उतार दिया मौत के घाट 

Sat, 27 Feb 2021 07:23 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, साहिबाबाद
विज्ञापन
1 of 5
मृतक छात्र भानु। - फोटो : अमर उजाला
साहिबाबाग के खोड़ा मास्टर पार्क में बृहस्पतिवार (25 फरवरी) शाम से झगड़े के बाद लापता 12वीं के छात्र का शव शुक्रवार रात तीन मंजिला मकान के दूसरे फ्लोर पर लोहे की ग्रिल से लटका मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने छात्र की हत्या का आरोप लगाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं जाने दिया। इस बीच लोगों की भीड़ जुटती देख कई थानों की पुलिस के साथ एसपी सिटी सेकेंड घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने गुस्साए परिजनों को शांत कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस अधिकारी देर रात तक मौके पर जुटे रहे। 
विज्ञापन

2 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
खोड़ा के भारत नगर में रहने वाले राम निवास परिवार के साथ रहते हैं। उनके तीन बेटे हैं, जिनमें से भानु (18) उनका छोटा बेटा था। राम निवास नौकरी करके अपने परिवार का गुजारा करते हैं। भानु एक निजी स्कूल में 12वीं का छात्र था। परिजनों का आरोप है कि भानु का खोड़ा के मंगल बाजार निवासी युवक से झगड़ा हुआ था। उसके बाद रात करीब आठ बजे भानु के घर पर 20-25 लड़के आए और उसे बाहर बुलाने लगे। इसके बाद से ही भानु लापता हो गया। 
विज्ञापन

3 of 5
विलाप करती मृतक की मां और अन्य परिजन। - फोटो : अमर उजाला
परिजनों के आरोपों के मुताबिक पुलिस ने रात करीब दो बजे राम निवास को भी घर से उठा लिया। जहां परिजन उन्हें छोड़ने की मांग करते रहे। इसी बीच भानु के चाचा चरण सिंह ने बताया कि भानु का शव मास्टर पार्क के एक तीन मंजिला मकान में दूसरे फ्लोर पर सीढ़ियों के पास ही लोहे की ग्रिल से लटका मिला है। इसे देखकर आसपास के लोग घबरा गए। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना खोड़ा थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।

4 of 5
स्थिति को नियंत्रण करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शव को कब्जा में लेना चाहा तो परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजने दिया। इसी बीच लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई उसने पुलिस की लैपर्ड बाइक में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने कई थाने की पुलिस बुलाकर स्थिति पर काबू किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर जुटी पुलिस और लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी सेकंड ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ कोतवाली, सीओ इंदिरापुरम समेत अन्य थाने के प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस दौरान शनिवार शाम करीब 4 बजे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर इतवार पुश्ता पर जाम लगा दिया। सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे तो जाम खोला। पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें