फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज: 'बेटे को मार डालेंगे, बेटी से करेंगे दुष्कर्म' इंजीनियर से मांगे एक करोड़ रुपये, हकीकत जान उड़ जाएंगे होश

Sat, 31 Jul 2021 11:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
गाजियाबाद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के शालीमार गार्डन में बेटे की हत्या और बेटी से दुष्कर्म की धमकी देकर इंजीनियर से एक करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने आने से पुलिस के होश उड़ गए। इंजीनियर के मुताबिक, उनके परिजनों के व्हाट्सएप नंबरों पर धमकी भरे स्टेट्स अपने आप बदल रहे थे। साथ ही उनके नंबरों से जानकारों व रिश्तेदारों को धमकी भरे मैसेज भी भेजे जा रहे थे। साइबर सेल ने मामले का खुलासा किया तो पुलिस के साथ-साथ पीड़ित परिवार भी चौंक गया। यह सब कुछ सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली इंजीनियर की बेटी ही कर रही थी। शालीमार गार्डन निवासी इंजीनियर ने 26 जुलाई को साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनके मुताबिक बदमाशों ने उनके व उनके परिवार के मोबाइल हैक कर एक करोड़ की रंगदारी मांगी। बदमाशों ने उन्हीं के व्हॉट्सएप का स्टेटस बदलकर लिखा कि एक करोड़ रुपये पार्क में पहुंचा देना। नहीं तो उनके बेटे की हत्या कर दी जाएगी और बेटी के साथ दुष्कर्म किया जाएगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो - फोटो : iStock
इंजीनियर के मुताबिक, उनके व उनकी पत्नी के व्हाट्सएप नंबर से पड़ोसियों, जानकारों और रिश्तेदारों को धमकी भरे मैसेज भी भेजे जा रहे हैं। अजीबोगरीब घटना सुनकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो
साइबर सेल के नोडल अधिकारी और सीओ इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई थी। सीओ अभय मिश्र ने बताया कि इंजीनियर की ही साढ़े 11 वर्षीय बेटी ने ही सब कुछ किया था।

4 of 5
फाइल फोटो - फोटो : amarujala
परिजनों से खुन्नस निकालने को छात्रा ने बनाई योजना
सीओ ने बताया कि कोरोना काल में घर से ही पढ़ाई चल रही थी। इंजीनियर की पत्नी शिक्षिका हैं। दंपती अपनी बेटी पर पढ़ाई का ज्यादा दबाव डालकर मोबाइल से दूर रहने की हिदायत देते थे। साथ ही बात-बात पर डांट भी लगाते थे। इसी बात से नाराज होकर छात्रा ने सारी योजना बनाई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
व्हाट्सएप - फोटो : पिक्साबे
इस तरह बदल देती थी स्टेट्स
वह व्हाट्सएप वेब के जरिये अपने माता-पिता के व्हाट्सएप को लैपटॉप पर चालू कर लेती थी और वहीं से स्टेट्स बदलकर मैसेज भेजती थी। छात्रा ने अपने मोबाइल पर भी धमकी भरा स्टेट्स लगाते हुए मोबाइल हैक होने की बात कही थी। सीओ का कहना है कि छात्रा की उम्र 11 साल होने के कारण उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। माता-पिता को उसकी काउंसलिंग कराने की सलाह दी गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें