फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Murder: युवती का शव जलाने के मामले में नया मोड़, घटनास्थल पर मिला कुछ ऐसा चौंक गई पुलिस

Fri, 01 Jul 2022 11:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 8
इसी जगह जलाई गई थी युवती - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के कविनगर औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे 25 साल की युवती को पुलिस बूथ से महज 100 मीटर की दूरी पर युवती को जलाने का मामला सामने आया है। उसका शव श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के पास मिला। यह 100 फीसदी झुलसी हुई हालत में था। पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची तो चिकित्सक ने मृत बताया। युवती की शिनाख्त की कोशिश कामयाब नहीं हो पाई है। युवती के शव की फोटो गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ और दिल्ली के थानों में भेजी गई है। पुलिस ने 20 लापता महिलाओं के फोटो के साथ शव के फोटो का मिलान किया, लेकिन किसी से भी नहीं मिला। पुलिस ने कविनगर औद्योगिक क्षेत्र में लगे कैमरों की 40 से अधिक फुटेज देखी है लेकिन युवती को यहां लेकर जलाने वालों का सुराग नहीं मिला है।

हत्या के बाद जलाया गया था युवती का शव
25 वर्षीय युवती को गला घोंटकर हत्या करने के बाद जलाया गया था। बृहस्पतिवार की शाम पुलिस को इसकी जानकारी शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई।
विज्ञापन

2 of 8
पुलिस बूथ - फोटो : अमर उजाला
फील्ड यूनिट की रिपोर्ट से यह साफ हो गया कि युवती को उसी जगह जलाया गया था जहां 100 फीसदी झुलसी अवस्था में उसका शव मिला। यह जगह पुलिस बूथ से महज 100 मीटर की दूरी पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क के पास है।
विज्ञापन

3 of 8
युवती को जिंदा जलाया - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी मुनिराज जी. का कहना है कि शव को देखने के आधार पर शिनाख्त की कोई गुंजाइश ही नहीं लग रही। हत्यारे ने चेहरा पूरी तरह से जला दिया। कपड़े भी जलकर राख हो गए।

4 of 8
जानकारी देते हुए एसपी सिटी निपुण अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
गहने आदि की कोई और निशानी भी नहीं मिली। पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल ने किया। इसकी वीडियोग्राफी कराई गई है। डीएनए जांच के लिए नमूने लिए गए हैं।

 
विज्ञापन

5 of 8
यहीं जलाई गई थी युवती - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल पर मिला ब्रीफकेस का हुक
घटनास्थल पर लोहे का हुक मिला है। इसे ब्रीफकेस में इस्तेमाल किया जाता है। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि इसी के आधार पर एक आशंका यह भी है कि शव को ब्रीफकेस में लाया गया। 

 
विज्ञापन

6 of 8
फाइल फोटो
हालांकि, इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है कि हुक वहां युवती को जलाए जाने से पहले ही पड़ा हो। वहां पर घास जली हुई मिली है। फील्ड यूनिट ने इसके नमूने लिए हैं। इनके जरिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला में यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि युवती को किस ज्वलनशील पदार्थ से जलाया गया।

 
विज्ञापन

7 of 8
फाइल फोटो
शिनाख्त के लिए भेजा गया फोटो
पुलिस ने शव के फोटो हापुड़, मेरठ, नोएडा और दिल्ली पुलिस के पास भेज दिए ताकि लापता महिलाओं की फोटो से उसका मिलान किया जा सके। लापता चल रही 20 महिलाओं के फोटो से पुलिस ने खुद भी मिलान की कोशिश की लेकिन कोई सुराग भी न मिल सका। 
विज्ञापन

8 of 8
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हत्यारों के बारे में सुराग लगाने के लिए औद्योगिक क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की 40 से ज्यादा फुटेज भी पुलिस ने खंगाली  हैं लेकिन इसमें भी नाकामी हाथ लगी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें