यूपी के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर के भोजपुर के गांव प्रथमगढ़ में आकाश और पत्नी सोनम का झगड़ा दिल को झकझोर देने वाली वारदात का सबब बन गया। सोनम (25) पर आरोप है कि उसने अपने ढाई साल के मासूम बेटे अक्षित की जहर देकर जान ले ली। इसके बाद तेजाब पीकर अपनी जान देने की कोशिश की। परिवारजनों का कहना है कि दो दिन पहले उसने बेटे की हत्या कर आत्महत्या करने की धमकी दी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ में बताया कि पति आकाश उसके चरित्र पर शक करता था, उसके लिए यह बर्दाश्त करना मुश्किल हो रहा था। सोनम का मायका मुजफ्फरनगर के मीरापुर में है। खेती के साथ ढुलाई वाहन चलाने का काम करने वाले आकाश से उसकी शादी 2017 में हुई थी। थोड़े दिन बाद ही पति-पत्नी में झगड़ा होने लगा। नाराज होकर सोनम मायके चली जाती थी। छह महीने पहले भी चली गई थी।
विज्ञापन
2 of 8
गाजियाबाद
- फोटो : अमर उजाला।
मां-बाप 25 दिसंबर 2021 को उसे छोड़ गए। तब से ही वह गुमसुम थी। दो दिन पहले दंपती में फिर से झगड़ा हुआ। सोनम से पूछताछ के हवाले से पुलिस ने बताया कि आकाश ने उससे कहा कि वह दूसरी शादी कर चुकी है। इससे वह आहत हुई और बेटे की हत्या कर आत्महत्या करने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन
3 of 8
गाजियाबाद
- फोटो : अमर उजाला।
दरवाजा न खुलने पर हुआ शक
बुधवार सुबह सोनम घर पर अक्षित के साथ थी। अन्य लोग खेत पर थे। जेठ विकास अपनी मां प्रेमवती के लिए चाय लेने घर आया तो सोनम के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। उसने धक्के मारकर इसे खोला। सोनम बदहवासी की हालत में थी। उसके मुंह से तेजाब की गंध आ रही थी। उसने कहा कि अक्षित को कुछ हो गया है। परिजन उसे मेरठ ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत बताया।
4 of 8
आरोपी मां
- फोटो : अमर उजाला
झूठ बोलकर गुमराह करने की कोशिश
सोनम काफी देर तक यही कहती रही कि अक्षित के किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया है। परिवारीजनों ने कमरे में देखा तो पता चला कि अक्षित ने उलटी कर रखी है। वहां मच्छर मारने वाला जहरीला पदार्थ भी पड़ा मिला। इससे यकीन हो गया कि उसकी हत्या की गई है। पति ने केस दर्ज करा लिया। एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया, सोनम ने बेटे की जान लेना कुबूल कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की वजह साफ नहीं हुई है। विसरा संरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
5 of 8
ghaziabad murder
- फोटो : अमर उजाला
सोनम, तूने ऐसा क्यों किया
आकाश बार बार यही दोहराए जा रहा था, सोनम तूने ऐसा क्यों किया। उसने बताया कि सोनम कई बार घर से चले जाने और आत्महत्या की धमकी देती थी। फिर भी उसे लगता था कि धीरे धीरे सब ठीक हो जाएगा। उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि वह बेटे की जान ले लेगी?
विज्ञापन
6 of 8
ghaziabad murder
- फोटो : अमर उजाला
कमरे में उल्टी और टूटी ऑलआउट से हुआ शक
घटना के बाद सोनम ने अक्षित को किसी जहरीले कीड़े के काटने का स्वांग रचा। परिजनों को विश्वास नहीं हुआ। कमरे में छानबीन की तो वहां उल्टी और टूटी हुई ऑलआउट मिली। बार-बार पूछने पर भी सोनम गुमराह करती रही। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सोनम ने अक्षित को जहरीला पदार्थ देने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस के अनुसार, सोनम ने भी तेजाब पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की, मगर वह बच गई।। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा कहना है कि सोनम को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्चे का बिसरा जांच के लिए प्रिजर्व कर लिया गया है।
विज्ञापन
7 of 8
गाजियाबाद
- फोटो : अमर उजाला।
सोनम पर दूसरी शादी करने का भी आरोप
ससुराल वालों का कहना है कि सोनम अक्षित को ससुराल में छोड़कर कई-कई माह के लिए मायके चली जाती थी। आरोप है कि उसने वहां किसी युवक से दूसरी शादी कर ली थी। अब मायके वाले सोनम के व्यवहार में सुधार होने का आश्वासन देकर प्रथमगढ़ छोड़ गए थे।
बताया कि ससुराल आने के बाद भी उसकी पति से बोलचाल नहीं थी। सोनम का बदला व्यवहार सभी को संदिग्ध लग रहा था। बिलखते हुए आकाश ने बताया कि उसे नहीं पता था कि सोनम इस बार ऐसा कदम उठा सकती थी।