फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखा: नीशू तुझे जान से ज्यादा प्यार करता था, लेकिन मैंने तुम्हें मार दिया, मैं माफी के काबिल तो नहीं हूं...

Wed, 02 Mar 2022 09:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 7
पत्नी और सास के हत्यारे ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के उधमसिंहनगर के जसपुर में 27 फरवरी की सुबह पत्नी नीशू और सास जयंती देवी की हत्या कर फरार आरोपी निखिल उर्फ सोनूनाथ ने मंगलवार सुबह करीब पांच बजे गाजियाबाद में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसकी तलाश थी। उसके पास मिले सुसाइड नोट से उसकी पहचान हुई। पुलिस का कहना है कि दोहरे हत्याकांड और आत्महत्या के पीछे घर का झगड़ा सामने आया है। निखिल की परिवार में बन नहीं रही थी। उसने सुसाइड नोट में भी इसका जिक्र किया है। निखिल जसपुर का रहने वाला था। उसके ट्रेन से कटने का पता चलते ही लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उधमसिंहनगर पुलिस से संपर्क किया तो आत्महत्या के पीछे की वजह सामने आई। उधमसिंह नगर एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट ने बताया कि सोनू की शादी 8 साल पहले नीशू से हुई थी। वह उसकी दूसरी शादी थी। सोनू के 2 बेटे और एक बेटी है।
विज्ञापन

2 of 7
मृतक निखिल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दोहरे हत्याकांड के बाद 27 फरवरी को सोनू अपने बच्चों को अमरोहा में अपनी बहन के यहां छोड़ गया। उसके बाद से वह फरार था। आरोपी की तलाश की जा रही थी, लेकिन मंगलवार को उसका शव गाजियाबाद में रेलवे ट्रैक पर मिलने की सूचना मिली। 
विज्ञापन

3 of 7
मृतक निखिल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मैंने जान से प्यारी पत्नी को मार दिया
सुसाइड नोट में निखिल ने पूरे घटनाक्रम के लिए साली पिंकी को कसूरवार ठहराया। उसने लिखा कि पिंकी ही पत्नी और सास से उसके बारे में गलत बातें कहती थी। वह सास और पत्नी से माफी मांग लेता था, फिर भी झगड़ा होता।

4 of 7
मृतक निखिल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अगर पिंकी ऐसा न करती तो ये सब न होता। आखिर में लिखा, नीतू तू मेरी पत्नी थी और मैं तुझे अपनी जान से ज्यादा प्यार करता था और मैंने तुझे जान से मार दिया। मैं माफी के काबिल तो नहीं हूं। मगर में तेरे पास आ रहा हूं। हो सके तो मुझे माफ कर देना।
विज्ञापन

5 of 7
मृतक नीशू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पिंकी ने कहा, निखिल महिलाओं से संबंध थे
नीशू का मायका ग्राम टोडा अफजल (ठाकुरद्वारा) में है। निखिल ने सुसाइड में अपनी जिल साली पर आरोप लगाए हैं उसका कहना है कि विवाह में पहले ही निखिल के कई महिलाओं से संबंध थे।
विज्ञापन

6 of 7
मृतक जयंती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
नीशू इसका विरोध करती थी। इस बात को लेकर एक सप्ताह पूर्व नीशू और निखिल के बीच झगड़ा हुआ था। आवेश में आकर उसने नीशू और मां जयंती की हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
एरिया मैनेजर के साथ गया था हरिद्वार
निखिल मार्केटिंग कंपनी में सेल्स एक्जीक्यूटिव था। पुलिस पड़ताल में सामने आया कि दोहरे हत्याकांड के बाद एरिया मैनेजर पंकज गंगाजल लाने
के लिए गाड़ी में अपने साथ हरिद्वार ले गया। रास्ते में उसने पत्नी और सास हत्या करने की जानकारी दी। इस पर पंकज ने उसे हरिद्वार में गाड़ी से उतार दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें