फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों की फैक्टरी: तहखाने में बना रही थीं पिस्टल, मुंगेर से आते थे कारीगर, खुफिया सुरंग देख पुलिसकर्मी भी चौंके

Sun, 05 Sep 2021 10:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 9
हथियारों की फैक्टरी का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला
यूपी-112 पर एक मकान में अवैध धंधे की सूचना मिलने पर मुरादनगर पुलिस ने छापा मारा तो घर में हथियारों की फैक्टरी चलती मिली। पुलिस घर में घुसी तो वह भी चौंक गईं, क्योंकि तहखाने में तहखाना बनाकर हथियार बनाए जा रहे थे। पुलिस ने मौके से फैक्टरी संचालक की पत्नी व भतीजे समेत मुंगेर (बिहार) के तीन कारीगरों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से बने-अधबने हथियारों की खेप व औजारों के अलावा असलहा बेचकर कमाए गए डेढ़ लाख रुपये बरामद किए हैं। एसएसपी ने फैक्टरी पकड़ने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। एसएसपी पवन कुमार ने बताया कि मुरादनगर में शहजादपुर की पुलिया के पास जहीरुद्दीन के मकान में अवैध कार्य होने की सूचना मिली थी। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने टीम भेजकर छापा डलवाया तो वहां एक तहखाना मिला। उस तहखाने में कुछ नहीं मिला। रात के अंधेरे में तहखाने के अंदर एक रास्ता दिखाई दिया।
विज्ञापन

2 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
उसके जरिये पुलिस आगे बढ़ी तो वहां एक और तहखाना मिला, जहां अवैध हथियार बनते मिले। मौके पर मौजूद जहीरुद्दीन की पत्नी असगरी व भतीजा सलमान निवासी सराय वहलीम थाना कोतवाली मेरठ के अलावा मुंगेर बिहार निवासी मोहम्मद मुस्तफा उफआ मुसरा, मोहम्मद सालम, मोहम्मद कैफी आलम उर्फ आसिफ को गिरफ्तार कर लिया गया। 
 
विज्ञापन

3 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
जबकि फैक्टरी संचालक जहीरुद्दीन व उसका दामाद फैय्याज निवासी खेकड़ा फरार हो गए। एसएसपी ने बताया कि जहीरुद्दीन और उसके दामाद मिलकर हथियारों की फैक्टरी चला रहे थे।

4 of 9
बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
पहले मुंगेर से तस्करी फिर बनवाने लगा हथियार
जहीरुद्दीन हथियारों का सौदागर है। शुरूआत में वह मुंगेर बिहार से हथियारों की तस्करी करता था, लेकिन मोटा मुनाफा कमाने के लिए उसने खुद की फैक्टरी लगा ली।
विज्ञापन

5 of 9
बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला
पूर्व में मेरठ पुलिस भी जहीरुद्दीन की हथियारों की फैक्टरी पकड़ चुकी है। फरार होने नौचंदी पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन

6 of 9
बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
हाईकोर्ट से स्टे लाकर मुरादनगर में खोल ली फैक्टरी
एसपी ग्रामीण ने बताया कि मेरठ पुलिस से बचने के लिए जहीरुद्दीन जून में हाईकोर्ट जाकर गिरफ्तारी पर स्टे ले आया था।
विज्ञापन

7 of 9
हथियारों की फैक्टरी का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला
मेरठ पुलिस को स्टे ऑर्डर दिखाकर उसने मुरादनगर में हथियारों की दूसरी फैक्टरी संचालित कर ली। वह 10-10 दिन के लिए मुंगेर के कारीगरों को फैक्टरी में बुलाकर हथियार बनवाता था। मुंगेर के तीनों आरोपी हथियार बनाने के माहिर हैं।

8 of 9
अधबने हथियार - फोटो : अमर उजाला
पांच बनी 20 अधबनी पिस्टल मिलीं
एसपी ग्रामीण ने बताया कि अवैध हथियारों की फैक्टरी में 5 पिस्टल, 77 कारतूस, 20 अधबने पिस्टल, 55 बैरल, 1 स्लाइड, 13 मैगजीन, हथियार बनाने के औजार, गैस चूल्हा, सिलिंडर, दो बैटरे, इनवर्टर बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

9 of 9
आरोपियों के पास से बरामद रकम - फोटो : अमर उजाला
25 से 40 हजार में बेचता था एक पिस्टल
एसएसपी ने बताया कि जहीरुद्दीन और उसका दामाद फैय्याज हथियारों की सप्लाई दिल्ली-एनसीआर व आसपास के जिलों में करते थे। एक पिस्टल 25 से 40 हजार रुपये में बेचता था। अवैध हथियार किस-किस इलाके में सप्लाई किए गए, यह जहीरुद्दीन और फैय्याज की गिरफ्तारी के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें