उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस ने एक ऐसे अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश किया है, जो दिल्ली-एनसीआर से 500 से ज्यादा कारें चोरी कर चुका है। गैंग उसी मॉडल की कार चुराता था, जिसकी कबाड़ियों द्वारा डिमांड की जाती थी। पुलिस ने गैंग से सदस्यों से दस कार, 30 गाड़ियों के ईसीएम, तीन कटे इंजन बरामद किए गए हैं। गाजियाबाद की मसूरी पुलिस व एसओजी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जबकि सरगना समेत सात आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। एसएसपी पवन कुमार ने बताया कि एक्सीडेंटल व पुरानी गाड़ियों के दस्तावेजों का इस्तेमाल करते हुए चोरी की गई गाड़ियों के नंबर बदलकर उन्हें 4 से 5 लाख रुपये में बेच देते थे। आपको बता दें कि पुलिस ने बुलंदशहर के थाना नरसैना के गांव गेसूपुर निवासी प्रदीप कुमार उर्फ पिंटू और दिल्ली के थाना नंदनगरी इलाके के सुंदर नगरी निवासी अजीम को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
2 of 7
वाहन चोर गैंग का खुलासा, बरामद कारें
- फोटो : अमर उजाला
प्रदीप वर्तमान में सिहानी गेट के नेहरू नगर में रहता है। इनके अलावा ट्रोनिका सिटी के मीरपुर निवासी वसीम, सुंदर नगरी दिल्ली निवासी याकूब व फेमू, सोतीगंज मेरठ निवासी इमरान, लोनी निवासी नूर मोहम्मद, थाना खरखौदा सोनीपत के गांव रोहणा निवासी संजय दहिया और अशोक विहार लोनी निवासी जाहिद अभी फरार हैं।
विज्ञापन
3 of 7
वाहन चोर गैंग का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
हर आरोपी पर अलग-अलग है जिम्मेदारी
वसीम : गिरोह का सरगना है। यह गाड़ियों के नंबरों में टेंपरिंग (बदलाव) में माहिर है।
प्रदीप और अजीम : प्रदीप इंदिरापुरम और अजीम नंद नगरी दिल्ली में वर्कशॉप चलाते हैं। दोनों अपनी वर्कशॉप में गाड़ियों का हुलिया व इंजिन-चेसिस नंबर बदलते हैं।
याकूब और फेमू : दोनों कबाड़ी हैं। पुरानी व एक्सीडेंटल गाड़ियां खरीदते हैं।
इमरान : गाड़ियों के इंजन पर लगने वाली स्टील की प्लेट बनाने में माहिर है।
नूर मोहम्मद व संजय : दोनों गाड़ियां चुराने का काम करते हैं।
जाहिद : चोरी की गाड़ियों के दस्तावेज तैयार कराकर आरटीओ ऑफिस में खरीदार के नाम ट्रांसफर कराता है।
4 of 7
चोरों के पास से बरामद कार
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर में बेच चुके सौ से अधिक गाड़ियां
एसपी ग्रामीण ने बताया कि गिरोह सदस्यों के तार जम्मू-कश्मीर तक जुड़े हैं। गैंग ने सौ से अधिक कारें तो अकेले जम्मू-कश्मीर में बेचने की बात कबूल की है।
विज्ञापन
5 of 7
चोरों के पास से बरामद कार
- फोटो : अमर उजाला
गिरोह पार्किंग व अन्य स्थानों पर रेकी करते हैं और लग्जरी गाड़ियों का रिकॉर्ड तैयार करते हैं। कबाड़ी द्वारा जिस मॉडल व कंपनी की गाड़ी की मांग की जाती है, उसे चोरी कर उपलब्ध करा देते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
चोरों के पास से बरामद कार
- फोटो : अमर उजाला
गाड़ी में अपना ईसीएम कनेक्ट कर गाड़ी स्टार्ट करते थे आरोपी
एसपी ग्रामीण के मुताबिक आरोपी या तो अनपढ़ हैं या कम पढ़े लिखे हैं, लेकिन इन्होंने गाड़ियों से ईसीएम कनेक्ट करने की ट्रेनिंग ले ली है। गाड़ी की ऑन डिमांड चोरी करते समय वह उस कंपनी और मॉडल का ईसीएम अपने साथ ले जाते थे।
गाड़ी का ईसीएम निकालकर वह अपने ईसीएम को लैपटॉप के जरिये कनेक्ट कर लेते थे और फिर अपनी चाबी से गाड़ी को स्टार्ट कर चुरा लेते थे। आरोपियों के पास से 30 गाड़ियों की ईसीएम मिली हैं।