एमजीआर इंड्रस्ट्रियल एसोसिएशन अध्यक्ष दीपक शर्मा का कहना है कि आए दिन आगजनी की भयानक घटनाएं दिल दहलाती हैं। बेतरतीब बसी यूपीएसआईडीसी में आग लगने के दौरान दमकल वाहनों को घंटों मौके तक पहुचने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है।
मसूरी-धौलाना मार्ग पर स्थित यूपीएसआईडीसी एरिया में करोड़ों का राजस्व देने वालीं सैकड़ों फैक्ट्रियां बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रही हैं। उद्यमियों को होने वाली परेशानियों से शासन-प्रशासन बेखबर है। आग पर काबू पाने के साधन से कोसों दूर इंडस्ट्रियल एरिया में करीब 1250 फैक्टरिया संचालित हैं। क्षेत्र में करीब 125 ऐसी फैक्ट्री हैं, जिनमें बॉयलर लगे हुए हैं।
एमजीआर इंडस्ट्रियलिस्ट वेलफेयर महासचिव बबलू चौधरी बताते हैं कि किसी आपात स्थिति में यहां राहत एवं बचाव कार्यों में मुश्किल आती है। सुविधाओं का अभाव है। प्रशासन की नींद तब टूटती है, जब कोई कोई बड़ा हादसा होता है।