फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनी बॉर्डर मुठभेड़ मामला: भाजपा विधायक को सपा विधायक की धमकी- सात युवकों को गोली लगवाने का बदला तेरे बाप से लूंगा

Sun, 21 Nov 2021 03:08 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली

सार

समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक ने लोनी क्षेत्र से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी दी है कि वे इसका बदला देंगे। इससे एक दिन पहले गुर्जर ने मुठभेड़ का समर्थन किया था।
विज्ञापन
जनसभा में बोलते विधायक असलम चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोनी बॉर्डर क्षेत्र में पुलिस से मुठभेड़ में सात गोतस्करों के गोली लगने से घायल होने पर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब धौलाना से सपा विधायक असलम चौधरी ने लोनी से भाजपा विधायक को खुली धमकी देते हुए कहा है कि सात युवकों को गोली लगवाने का बदला ''विधायक के बाप से भी लेंगे।''

विज्ञापन


वायरल वीडियो में समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक ने लोनी क्षेत्र से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी दी है कि वे इसका बदला देंगे। इससे एक दिन पहले गुर्जर ने मुठभेड़ का समर्थन किया था।

11 नवंबर को लोनी बॉर्डर थाने के इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी ने हाजीपुर बेहटा गांव के एक गोदाम में छापेमारी की थी। इस दौरान एनकाउंटर में सात गोतस्करों को गोली लगी थी। सभी युवकों के पैर में एक ही जगह पर गोली लगी थी। इसकी फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुई। इसके बाद 13 नवंबर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने इंस्पेक्टर को चार्ज से हटा दिया था।
विज्ञापन



विज्ञापन

लोनी विधायक बोले- उसकी हैसियत ही क्या, उसका क्या बुरा मानूं
सपा के धौलाना विधायक असलम चौधरी द्वारा पिछले दिनों लोनी में पुलिस से हुई गौ तस्करों की मुठभेड़ को लेकर भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर व उनके पिता से बदला लेने की और अंजाम भुगतने की धमकी देने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सपा विधायक असलम चौधरी को अनपढ़ बताया। उन्होंने कहा कि जिसे अपने धर्म के बारे में ही नहीं पता, उसकी बात का क्या बुरा मानना। उसकी हैसियत ही क्या है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें