फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डासना में जुमे की नमाज... नहीं हुआ बवाल: ड्रोन से रही चप्पे-चप्पे पर नजर, पुलिस बल भी रहा तैनात

Fri, 11 Oct 2024 07:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के डासना इलाके में शुक्रवार का दिन काफी शांति के साथ बिता है। जुमे की नमाज के दौरान कई अप्रिय घटना नहीं हुई। पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए थे। 
विज्ञापन
1 of 4
डासना में जुमे की नमाज से पहले सख्त पहरा - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्रांतर्गत कस्बा व गांवों की मस्जिदों में शान्तिपूर्वक जुमे की नमाज अदा की गई। पूरे क्षेत्र में मस्जिदों के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। डासना कस्बे में डीसीपी ग्रामीण के नेतृत्व में जुमे की नमाज से पूर्व गलियों में पुलिस के साथ आरएएफ व पीएसी के जवानों ने पैदल मार्च किया। कस्बे में माहौल पूर्ण रूप से शान्ति पूर्वक रहा। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से ड्रोन कैमरे से भी देख-रेख रखी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
डासना में ड्रोन से निगरानी - फोटो : अमर उजाला
जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। मस्जिद के इमामों और मौलानाओं ने नमाज से पूर्व क्षेत्र में पूरी तरह शांति अमन और चैन बनाए रखने की अपील भी की। 
विज्ञापन

3 of 4
डासना में पुलिस का रहा पहरा - फोटो : अमर उजाला
नमाज के बाद लोगों ने देश में शांति और अमन-चैन की दुआएं कीं। नमाज पढ़ने के बाद लोग अपने-अपने घर चले गए। कई मस्जिदों के सामने पुलिस भी तैनात रही। 
विज्ञापन

4 of 4
डासना में पुलिस का रहा पहरा - फोटो : अमर उजाला
मसूरी स्थित मदनी मस्जिद के मौलाना शाहिद अय्यूबी ने जुमे के खुतबे से पूर्व लोगों से कहा कि इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मौहम्मद साहब पर तत्कालीन लोगों ने तरह-तरह के जुल्म करते हुए बहुत सताया था। परन्तु पैगम्बर इस्लाम और उनके तत्कालीन सहाबाओं ने कभी कोई बदला नहीं लिया। इस्लाम धर्म ने कभी किसी धर्म के खिलाफ नफरत नहीं फैलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें