फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Divya Murder Case: तीन माह की गर्भवती लिव इन पार्टनर का सिर्फ इस वजह से किया कत्ल, आरोपी का सनसनीखेज खुलासा

Sat, 24 Dec 2022 10:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 8
Divya Murder case - फोटो : अमर उजाला/एएनआई
गाजियाबाद के वसुंधरा के भोपुरा में गाड़ी सर्विस का गैराज चलाने वाले रमन ने अपनी लिव इन पार्टनर दिव्या (35) की धोखे से कुल्लू ले जाकर कार में चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को पहाड़ी से नीचे फेंक दिया। पुलिस और दिव्या के परिजनों को गुमराह करने के लिए उसने न केवल इंदिरापुरम थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई बल्कि सात महीने तक उसे तलाश करने का नाटक भी करता रहा। पुलिस का कहना है कि उसके बदलते बयानों से दिव्या की मां बिट्टो को शक होने पर उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसकी साजिश से पर्दा उठ गया। दिव्या के साथ लिव इन रिलेशन में रहते हुए उसने तीन मई को दूसरी शादी कर ली थी। 
विज्ञापन

2 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : एएनआई
दूसरी प्रेमिका के साथ रहने के लिए ही उसने शादी के 15 दिन बाद ही तीन माह की गर्भवती दिव्या की जान ली। दिव्या और उसकी दो साल की बेटी भी है। उसने उसके सामने ही वारदात की।

 
विज्ञापन

3 of 8
जानकारी देते अधिकारी - फोटो : एएनआई
रमन एक साथ दो युवतियों के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। दिव्या के साथ वसुंधरा के सेक्टर पांच में किराए के फ्लैट में और दूसरी के साथ दूसरी जगह। दिव्या को जैसे ही पता चला कि उसने दूसरी के साथ शादी कर ली है, वैसे ही उसने विरोध करना शुरू कर दिया। 

 

4 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
दोनों में झगड़ा होने लगा। इस पर उसने साजिश के तहत दिव्या से शिमला चलने के लिए कहा। वह दिव्या और दो साल की बेटी को लेकर कार से शिमला के लिए गया। 

 
विज्ञापन

5 of 8
मृतक दिव्या का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
डीसीपी दीक्षा शर्मा ने बताया कि रमन शिमला से कुमारसेन थाना क्षेत्र के कुल्लू ले गया था। वहां हत्या कर अगले दिन ही घर लौट आया था और इंदिरापुरम थाने में दिव्या की गुमशुदगी की तहरीर दी।

 
विज्ञापन

6 of 8
गाजियाबाद पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बरामद की आरोपी की कार
इंदिरापुरम पुलिस ने रमन की कार भी बरामद कर उसे सीज कर दिया जिससे वह 18 मई को पार्टनर दिव्या और दो साल की बेटी के साथ शिमला के कुल्लू गया था। वहीं, इंदिरापुरम पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि आरोपी रमन की गिरफ्तारी के बाद हत्याकांड में अन्य बिंदुओं पर भी जल्द सफलता मिलेगी। उधर, मां बिट्टू का कहना है कि 17 मई को उनकी आखिरी बार दिव्या से बात हुई थी। उसने परिवार के कुछ लोगों पर धमकी देने का आरोप लगाया था।

 
विज्ञापन

7 of 8
Divya Murder case - फोटो : अमर उजाला
बेटी की हत्या की खबर सुनकर माता-पिता हो गए बेसुध
डीसीपी दीक्षा शर्मा ने दिव्या की हत्या का खुलासा किया तो उसके बाद मामले की जानकारी मां बिट्टो और पिता उमेश कुमार को इंदिरापुरम थाने बुलाया गया। वहां थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर व अन्य अधिकारियों ने घटना की सूचना उमेश को दी। 

 
विज्ञापन

8 of 8
फाइल फोटो - फोटो : social media
इस बीच दोनों थाना प्रभारी के कमरे में बैठे-बैठे बेसुध हो गए। महिला पुलिसकर्मी ने बिट्टो को संभाला और पुलिसकर्मियों ने दोनों को समझाया। फिलहाल शनिवार को कुमारसेन थाना पुलिस इंदिरापुरम थाने पहुंचेगी और मामले की अग्रिम कार्रवाई के लिए आरोपी को अपने कब्जे में लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें