गढ़ रोड पर गाड़ियों की लंबी कतार
- फोटो : अमर उजाला
घाट पर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से व्यापक बंदोबस्त किया गया था। पुलिस बल के साथ महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई थी। रात के वक्त गढ़ आने वालों की सड़क पर भीड़ लग गई। संगम सहित बलुआ घाट, काशीराज घाट, नागवासुकि, रामघाट, काली घाट, सरस्वती घाट, किला घाट, वीआईपी घाट, महावीर घाट सहित गंगापार के श्रृंगवेरपुर, फाफामऊ, नवाबगंज,झूंसी के अलावा यमुना पार के नैनी, अरैल आदि घाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया।