फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक का वीडियो वायरल: नंद किशोर गुर्जर बोले- हमारे यहां है शानदार व्यवस्था, लोनी में नहीं कोरोना

Sat, 24 Apr 2021 05:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

देश के ज्यादातर इलाकों में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या सरकार की नींद उड़ा रही है। वहीं, सोशल मीडिया पर शुक्रवार को लोनी विधायक का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह लोनी में कोरोना वायरस नहीं होने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि वायरल बुखार को लोग कोरोना वायरस बता रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
nand kishor gurjar - फोटो : अमर उजाला
देश के ज्यादातर इलाकों में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या सरकार की नींद उड़ा रही है। वहीं, सोशल मीडिया पर शुक्रवार को लोनी विधायक का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह लोनी में कोरोना वायरस नहीं होने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि वायरल बुखार को लोग कोरोना वायरस बता रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर कह रहे हैं कि पूरे जनपद में व्यवस्था बहुत शानदार है। लोनी में कोरोना वायरस नहीं है। यह बिना वजह का हौव्वा बनाया गया है। यह एक वायरल बुखार है। जिसको कोरोना बता कर लोगों के दिमाग में भरा जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
नंद किशोर गुर्जर - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने लोनी के प्राइवेट अस्पतालों के बारे में बोलते हुए कहा कि लोनी के अस्पताल संचालक वायरल बुखार को कोरोना वायरस बता कर उनका इलाज नहीं कर रहे हैं। देहाती इलाकों में भी कोई कोरोना नहीं है। कॉलोनी के लोगों ने भी उन्हें कोई कोरोना वायरस नहीं होने की बात कही है।

4 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विधायक ने बताया कि यह एक पैनिक क्रिएट किया जा रहा है। 99.99 फीसदी यह वायरल है। कोई बाहर से मरीज आ रहा है, उसके लिए हम मुस्तैद हैं। हमारे अस्पताल तैयार हैं, अस्पताल में बेड पर्याप्त हैं। ऑक्सीजन का हौव्वा बनाया हुआ था। हमारे यहां ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में है। जिले के अंदर डिस्ट्रिक्ट सेंटर पर ऑक्सीजन की व्यवस्था पूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इस बारे में बात करने पर लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि लोनी के मूल निवासी को कोरोना वायरस नहीं है। दिल्ली से आने वाले लोगों को कोरोना है। उनकी वजह से संक्रमण हुआ है। उनके लिए हम पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें