पैन कार्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने बताया कि रूपक के खिलाफ सीबीआई जांच भी चल रही है। विभाग ने इसकी 10 फर्म की जांच पूरी की है। सभी फर्म फर्जी निकली हैं। एक फर्म बिहार में पंजीकृत है, जिसकी जांच चल रही है। अधिकारियों को अंदेशा है कि बिहार में पंजीकृत फर्म भी बोगस हो सकती है। जबकि इन 11 फर्मों में प्रयोग मोबाइल नंबर और बैंक खातों पर करीब 50 फर्मों की जानकारी और मिली है। रूपम बिना माल की सप्लाई के फर्जी बिलों से सात करोड़ की टैक्स चोरी कर चुका है। दस मार्च को रूपम को संजयनगर से गिरफ्तार कर विशेष सीजेएम कोर्ट मेरठ में पेश किया गया, जहां से उसे 23 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।