फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: अचानक फटा टायर और फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी बस, किसी तरह शीशे तोड़कर बाहर निकले सवारी 

Thu, 14 Oct 2021 10:11 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
फ्लाईओवर से गिरी बस - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के जीटी रोड पर एक बस टायर फटने से अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। बस ग्रेटर नोएडा से एलजी प्लांट के कर्मचारियों को छोड़ते हुए आ रही थी। बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि बस में सवार सात कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।  
विज्ञापन

2 of 5
फ्लाईओवर से गिरी बस को क्रेन से उठाया गया - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी पवन कुमार ने बताया कि एलजी कंपनी की बस रोजाना गाजियाबाद के कर्मचारियों को लेने और छोड़ने आती थी। बुधवार को दिन की शिफ्ट खत्म होने के बाद बस कर्मचारियों को छोड़ते हुए आ रही थी। रात करीब पौने 9 बजे लालकुआं से गाजियाबाद आते वक्त बस जैसे ही भाटिया मोड़ फ्लाईओवर पर पहुंची तो उसका अगला टायर फट गया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
फ्लाईओवर से गिरी बस - फोटो : ANI

इससे अनियंत्रित हुई बस डिवाइडर तोड़ते हुए गलत दिशा में जा पहुंची और सामने से आ रहे बाइक सवार को चपेट में लेते हुए फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। बाइक सवार युवक की फ्लाईओवर पर ही मौत हो गई। युवक की शिनाख्त नहीं हुई है।
 

4 of 5
हादसे में चकनाचूर हुई स्कूटी - फोटो : अमर उजाला
शीशे तोड़कर बाहर निकाले कर्मचारी
बस के नीचे गिरते ही बस में मौजूद कर्मचारियों में चीख पुकार मच गई। धमाके की आवाज सुनकर ईद-गिर्द बसे दौलतपुरा के लोग मौके पर दौड़ पड़े। उन्होंने शीशे तोड़कर कर्मचारियों को बाहर निकाला और उन्हें अपने वाहनों से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल होने वाले में बस में सवार सुनील, आसिफ और दीपक के नाम सामने आए हैं, जबकि बाइक और मोबाइल चकनाचूर होने के कारण मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। अन्य घायलों को किस अस्पताल में भर्ती कराया गया, पुलिस इसकी जानकारी कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसी पेड़ से टकराकर गिरी बस - फोटो : अमर उजाला
अफसर दौड़े, शहर भर की पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की जानकारी लगते ही डीएम राकेश कुमार सिंह, एसएसपी पवन कुमार, सीएफओ सुनील कुमार सिंह, एसपी सिटी निपुण अग्रवाल, एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कराया। शहर के सभी थानों की पुलिस भी मौके पर बुला ली गई। स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग भी पहले घटना स्थल और फिर जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल चाल जाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें