उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के अनूपशहर के एक गांव में छह दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई एक दिव्यांग बच्ची की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी ने अपने घर में ही गड्ढा खोदकर शव दबा दिया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी के घर की छानबीन की तो घर के एक हिस्से में शव मिट्टी में दबा मिला। परिजनों ने दुष्कर्म की भी आशंका जताई है। पुलिस ने हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
2 of 7
गड्ढे से निकाला मासूम का शव
- फोटो : अमर उजाला
तन पर नहीं था कपड़ा, गड्ढे के ऊपर थे जले हुए टुकड़े
बताया गया कि जिस स्थान पर आरोपी ने बच्ची को मिट्टी में दबाया था। उस गड्ढे के ऊपर पहले मिट्टी डाली गई थी। साथ ही मिट्टी के ऊपर देखने में लग रहा था, जैसे यहां कुछ जलाया गया है। गहनता से देखने पर जली हुई राख में एक टुकड़ा मृतका की चुन्नी का था। शव को जब बाहर निकाला गया, तब उसके तन पर कोई कपड़ा नहीं था। आशंका जताई जा रही है कि वारदात के बाद आरोपी ने कपड़ों को जला दिया होगा।
विज्ञापन
3 of 7
जानकारी करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गले पर नाखूनों के निशान, फिर भी नहीं हुआ शक
कुछ ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी जब पीड़ित पक्ष के साथ बच्ची को ढूंढने के लिए लगा हुआ था, तब वह कुछ सहमा हुआ नजर आ रहा था। न किसी से नजर मिला रहा था और न ही कोई प्रतिक्रिया दे रहा था। उसके गले पर निशान थे, जिन्हें देखकर लगा जैसे किसी ने नाखूनों से उसे नोचने की कोशिश की हो।
4 of 7
पुलिस ने दिव्यांग का शव गड्ढे से निकाला
- फोटो : अमर उजाला
तीन बाई तीन के गड्ढे में बना दी कब्र
आरोपी ने घर में गड्ढा खोदकर शव को उसमें दबा दिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने करीब तीन फुट गहरा, तीन फुट लंबा और करीब डेढ़ फुट चौड़ा गड्ढा किया था।
विज्ञापन
5 of 7
जानकारी करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
करीब एक किलोमीटर तक नहीं कोई घर
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो सामने आया कि आरोपी का घर गांव के बाहरी हिस्से में बना हुआ है। आस-पास करीब एक किलोमीटर तक कोई घर नहीं है। आरोपी दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। उसका पिता भी गांव के निकट एक फार्म हाउस पर नौकरी करता है और कभी कभार ही घर पर आता है। उसका एक भाई नागालैंड में रहकर नौकरी करता है।
विज्ञापन
6 of 7
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
वारदात वाले दिन ही दिखा था आरोपी
बताया गया कि दिल्ली में मजदूरी करने वाला आरोपी गत 25 फरवरी को ही कई दिनों बाद गांव में दिखाई दिया था। बताया गया कि वह कभी-कभी ही गांव में आता था और कुछ दिन रुककर वापस चला जाता था।
आरोपी के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई: डीएम
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई है, परिजनों से बातचीत की गई है। पास ही स्थित खेत से काम करने के दौरान बच्ची पानी पीने आरोपी के घर गई थी। आरोपी फरार है, उसके घर से गड्ढे में शव मिला है। आशंका है कि लैंगिक प्रहार भी हुआ होगा, उससे इनकार नहीं किया जा सकता है। पीड़ित परिजनों को रानी लक्ष्मी बाई महिला सम्मान कोष के तहत आर्थिक मदद दी जाएगी। आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है, आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।