मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर किशोरी की हत्या और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बुलंदशहर पुलिस अब सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता और आरोपियों के बयानों का मिलान करेगी। दोनों के बयानों में भिन्नता बताई जा रही है।
उत्तर प्रदेश के मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर चलती कार में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और दूसरी की चलती कार से फेंककर हत्या के मामले में पुलिस को पीड़िता और आरोपियों के बयानों में विरोधाभास नजर आ रहा है। पुलिस अब दोनों के बयानों का मिलान करेगी। इसके बाद पूरे प्रकरण की जांच कर आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
खुर्जा पुलिस ने मामले में जांच तेज कर दी है। जार्चशीट तैयार करने के लिए साक्ष्यों को पुख्ता कर रही है। आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारी और दुष्कर्म पीड़िता के बयान का मिलान भी किया जाएगा। साथ ही सीसीटीवी फुटेज से भी साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 9
खुर्जा पुलिस थाना
- फोटो : संवाद
जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान में कुछ भिन्नता देखी गई है। घटनाक्रम को समय के अनुसार तय किया जाएगा कि कार को किस समय किस स्थान पर कितनी देर के लिए रोका गया। मेरठ के जानी थाने में दूसरी किशोरी की हत्या का समय और मेरठ जनपद में आरोपियों ने कितना समय बिताया, यह भी इस जांच में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 9
Bulandshahr harassment murder
- फोटो : अमर उजाला
खुर्जा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजपाल तोमर का कहना है कि कार और कपड़ों की फोरेंसिक जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी धाराओं के आधार पर आरोप सिद्ध करने के लिए साक्ष्य आवश्यक हैं। मृतका किशोरी के परिजनों और दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों के बयान भी लिए गए हैं। मामले में परिवार के लोगों को गवाह के रूप में लिया जाएगा। आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की तैयारी की जा रही है।
4 of 9
Bulandshahr harassment
- फोटो : संवाद
खुर्जा सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीम गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर घटनाक्रम से जुड़ी कुछ झूठी कहानियां भी गढ़ी जा रही हैं। यह गलत है। उन्होंने पीड़ित परिवारों से संयम बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
5 of 9
पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म के आरोपी अमित
- फोटो : संवाद
सामूहिक दुष्कर्म केस में हत्या के साथ अब अपहरण की धारा भी बढ़ी
आपको बता दें कि हाईवे पर एक किशोरी की हत्या और दूसरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में हत्या के साथ अब अपहरण की धारा भी बढ़ा दी गई है। पहले सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस की अभी तक की जांच में यह साफ हो गया है कि आरोपियों ने किशोरी को कार से फेंकने के बाद बैक गियर लगाकर उसे कुचला भी था।
विज्ञापन
6 of 9
पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म के आरोपी गौरव
- फोटो : संवाद
तीन घंटे तक चलती कार में किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म
छह मई की शाम सात बजे के करीब ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के सूरजपुर थाना क्षेत्र से दो किशोरियों को आरोपी अमित और संदीप ने ने अपनी कार में बैठाया था। इसके बाद गाजियाबाद के लालकुआं से तीसरे युवक गौरव को साथ ले लिया था। होटल जाने से इन्कार करने पर एक किशोरी को मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में चलती कार से फेंक दिया था। इसके बाद आरोपियों ने दूसरी किशोरी के साथ करीब तीन घंटे तक चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
7 of 9
पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म के आरोपी संदीप
- फोटो : संवाद
10 मई को तीनों आरोपी हुए गिरफ्तार
सात मई की सुबह आरोपियों की चंगुल से छूटकर दुष्कर्म पीड़िता किशोरी खुर्जा नगर कोतवाली थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई थी। 10 मई को मुठभेड़ में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
8 of 9
अरनिया क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोपियों की कार
- फोटो : संवाद
शोर मचाने पर एक किशोरी को चलती कार से फेंका
मामले की विवेचना कर रहे खुर्जा कोतवाल राजपाल तोमर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अवलोकन किया गया है। किशोरी की दुर्घटनात्मक चोट पहुंचाकर हत्या करना सामने आ रहा है। आरोपियों ने पूछताछ में भी स्वीकार किया था कि शोर मचाने पर एक किशोरी को चलती कार से फेंक दिया था।
बैक गियर लगाकर किशोरी पर चढ़ा दी थी कार
विवेचक का कहना है कि मामला खुलने के डर से आरोपियों ने बैक गियर लगाकर किशोरी पर कार चढ़ा दी थी। खुर्जा पुलिस टीम पूरे घटनास्थल क्षेत्र को जांच कर रही है। सीसीटीवी और राहगीरों से भी पूछताछ की जा रही है। सभी बिंदुओं को विवेचना में शामिल किया जा रहा है। खुर्जा पुलिस का कहना है कि किशोरियों को सूरजपुर से लाया गया और मेरठ में एक की हत्या की गई। खुर्जा में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई किशोरी ने शिकायत दी थी। जब आठ मई को दूसरी किशोरी के परिजन कोतवाली आए थे, तभी से पुलिस अपनी कार्रवाई में जुट गई थी।