फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हैवानियत और हत्या: मृतक के शरीर पर इतनी जगह चोट के निशान, दरिंदों ने की थी बर्बरता; रिपोर्ट से खुलासा

Wed, 14 May 2025 03:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर चलती कार में किशोरी को फेंककर हत्या करने के मामले में बर्बरता का खुलासा हुआ है। मृतक किशोरी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। आइए जानते हैं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या लिखा है।
विज्ञापन
1 of 10
Bulandshahr harassment - फोटो : अमर उजाला
यूपी में मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर चलती कार में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और एक किशोरी की हत्या के मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। कार से धक्का देकर जिस लड़की को मार डाला था, उस लड़की की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी के शरीर पर 12 जगह चोट के निशान मिले हैं। यह सभी चोट हादसे की हैं। वहीं, पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि शोर मचाने पर दरिंदों ने किशोरी को चलती कार से फेंक दिया था। इसके बाद आरोपियों ने बैक गियर लगाकर किशोरी पर कार चढ़ा दी थी। ताकि बचने की गुंजाइश न रहे। आरोपियों को मामले में फंसने का डर सताने लगा था। 
विज्ञापन

2 of 10
आरोपियों की कार और हथियार - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने कबूली यह बात
आरोपियों ने पूछताछ में भी यह बात स्वीकार की है कि उन्होंने एक किशोरी को चलती कार से फेंक और फिर बैक गियर लगाकर उसे कुचल दिया था। अधिकारियों का कहना है कि संबंधित क्षेत्र के भी सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 10
खुर्जा पुलिस थाना - फोटो : संवाद
दरिंदों को मिले फांसी, तभी मिलेगी कलेजे को ठंडक
मृतक किशोरी के परिजन मंगलवार को फिर खुर्जा कोतवाली पहुंचे थे। किशोरी की मां का कहना है कि बेटी के कातिलों को फांसी मिलनी चाहिए, तभी उनके कलेजे में ठंडक पहुंचेगी। मां ने बताया कि बेटी की उम्र 17 साल पांच माह थी। आरोपियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। ऐसे हैवानों को जिंदा रहने का अधिकार नहीं है। 

 

4 of 10
अरनिया क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोपियों की कार - फोटो : संवाद
'मेरी बहन सीधी थी'
मां ने खुर्जा पुलिस से कहा कि मामले में उचित और सभी सबूत जुटाए जाएं। आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जाए। किशोरी के भाई का कहना है कि मेरी बहन सीधी थी। घर में सबसे छोटी होने के कारण लाडली भी थी। 

 
विज्ञापन

5 of 10
सड़क किनारे मिली थी किशोरी की लाश (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
बहन की हत्या करने वाले आरोपियों की जमानत न हो सके, पुलिस इस तरह सख्त कार्रवाई करे। रोते हुए मां ने कहा कि लाडली मेरी बात सुनती और समझती तो वह जिंदा होती। 

 
विज्ञापन

6 of 10
पुलिस ने पैर में मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
खुर्जा पुलिस की जांच से संतुष्ट परिजन
उनका कहना है कि वह रात के समय काम करने से कई बार बेटी को मना कर चुकी थी। अपनी फैक्टरी में भी उसकी जॉब के लिए बात की थी लेकिन नाबालिग होने के कारण वहां काम पर नहीं रखा गया था। परिजनों का कहना है कि खुर्जा पुलिस की जांच से संतुष्ट हैं।

 
विज्ञापन

7 of 10
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
प्रतापगढ़ नहीं जाने से मां थी नाराज, मामा के पास रह रही थी
दुष्कर्म पीड़िता के परिजन करीब तीन माह पहले प्रतापगढ़ चले गए थे। पीड़िता परिजनों के कहने के बावजूद नहीं गई थी। इससे मां काफी नाराज थीं। पीड़िता सूरजपुर में मामा के पास रहती थी। वेलकम गर्ल के रूप में काम करने से हर कार्यक्रम में उसे पांच सौ रुपये मिल जाते थे। अब वारदात की जानकारी के बाद मां और गुस्से में आ गईं। पुलिस दुष्कर्म पीड़िता के मामा से भी जानकारी कर रही है।


 

8 of 10
Bulandshahr Assault - फोटो : अमर उजाला
15 वर्ष है पीड़िता की उम्र, न्यायालय में दर्ज हुए बयान
सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता की उम्र करीब 15 वर्ष है। प्रतापगढ़ के एक स्कूल से उसने आठवीं तक की शिक्षा ग्रहण की है। स्कूल से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर उसकी उम्र पांच मई 2010 है। सोमवार को पीड़िता के न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज करा दिए गए हैं। जल्द ही विवेचक की ओर से बयानों का अवलोकन किया जाएगा।

 

9 of 10
पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म के आरोपी अमित - फोटो : संवाद
एक मई को पहली बार हुई थी आरोपी अमित से मुलाकात
दुष्कर्म पीड़िता की मृतक सहेली से आरोपी अमित की जान पहचान थी। उसी के माध्यम से एक मई को दुष्कर्म पीड़िता की भी मुलाकात ग्रेटर नोएडा में एक कार्यक्रम हुई थी। उस दिन अमित ने अपनी कार से दोनों को सूरजपुर छोड़ा था। छह मई को दुष्कर्म पीड़िता की अमित से दूसरी मुलाकात थी।

यह भी पढ़ें: हाईवे पर हैवानियत-हत्या: किशोरी को कार से फेंकने के बाद दरिंदों ने किया था ये काम; बुलंदशहर केस में नया खुलासा


 
विज्ञापन

10 of 10
दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी बुलंदशहर।  - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों की कराई गई डीएनए जांच : सीओ
सीओ खुर्जा विकास प्रताप सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में पुलिस प्रक्रिया के तहत आरोपियों की डीएनए जांच अनिवार्य है। शनिवार को आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। अगले दिन रविवार और सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के चलते अस्पताल में अवकाश था। मंगलवार को आरोपियों की डीएनए जांच कराई गई है।

यह भी पढ़ें: हाईवे पर हैवानियत और हत्या: रात 3 बजे से सुबह छह तक दरिंदगी, इस समय सहेली को फेंका; पीड़िता ने बताई पूरी कहानी


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें