पहले से निर्धारित तारीख के अनुसार शुक्रवार को शादी तय थी। बरात के स्वागत को लेकर लड़की पक्ष की ओर से सारी तैयारी कर ली गई थीं। वहीं जयमाला का कार्यक्रम पूरा होने के बाद फेरों की तैयारी चल रही थी। तभी लड़के ने बुलेट बाइक की मांग रख दी। इसको लेकर लड़की पक्ष ने पहले शादी करने की गुजारिश की, लेकिन लड़का बाइक की मांग को लेकर जिद पर अड़ गया।