छात्र टारजन की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में यह संभावना प्रबल हो जाती है कि आपका बुरा सोचने वाला असलहे के लिए आपके घर में डकैती आदि की वारदात को भी अंजाम दिलवा सकता है। वहीं, बच्चे की जानकारी होने पर बच्चों को इसके नुकसान से अवगत कराया जा सकता है। वर्तमान में देखा जाए तो शादी- विवाह या अन्य समारोह में असलहा चलाना और उसे लेकर डांस आदि करने का चलन है, इस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। साथ ही ऐसा करने वालों के लाइसेंस तत्काल रद्द करने की कार्रवाई की जानी चाहिए।
मृतक छात्र टारजन और आरोपी छात्र के बीच सीट पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपी ने पिस्टल से उसकी हत्या कर दी। आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया है। साथ ही आरोपी को स्कूल से निष्कासित भी कर दिया गया है।- प्रभात कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य
दोनों आरोपी छात्रों को हिरासत में ले लिया गया है। मुख्य आरोपी का हत्या में और दूसरे आरोपी छात्र का आर्म्स एक्ट के तहत चालान किया जाएगा। आरोपियों से पूछताछ के बाद जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।- गोपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी