अफगानिस्तान के काबुल से इरान होते हुए भारतीय वायुसेना का C-17 ग्लोबमास्टर विमान रविवार सुबह कुल 168 भारतीयों को लेकर गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पहुंचा। जिसमें 107 भारतीय नागरिक और बाकी 61 लोग अफगानी नागरिक बताए गए हैं। अफगान से लौटे मुंबई निवासी प्रशांत ने बताया कि अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होने के बाद लोगों के घरों पर छापेमारी शुरू हो गई। काबुल एयरपोर्ट पहुंचने पर तमाम भारतीयों को करीब 7 से 8 घंटे का समय लगा। जहां तालिबानियों ने पासपोर्ट और आईडी प्रूफ देखकर एयरपोर्ट जाने दिया। करीब 4 से 5 दिन तक तमाम भारतीयों को एयरपोर्ट पर ही तालिबानियों ने रोके रखा था। कोलकाता निवासी युवक ने बताया कि स्वदेश लौटने पर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है भारत सरकार की तारीफ करते हुए तमाम भारतीयों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। वहीं, एक अफगानी ने कहा कि वहां एक-एक अफगानी को निकालकर अलग किया जा रहा था। वहां के हालात बहुत खराब हैं। भारत में आते ही वह फूट-फूटकर रोने लगा।
विज्ञापन
2 of 6
168 भारतीय और अफगानी नागरिक भारत आए
- फोटो : एएनआई
अफगानिस्तान से लौटे भारतीयों का कहना था कि तालिबान का कब्जा होने के बाद वहां हालात काफी बिगड़ गए थे लोगों में डर बैठा हुआ था। भारतीय दूतावास से संपर्क करने के बाद सभी भारतीयों को एयरपोर्ट भेजा गया।
विज्ञापन
3 of 6
168 भारतीय और अफगानी नागरिक भारत आए
- फोटो : एएनआई
वहां करीब 25 से 30,000 लोगों के एकत्रित होने के चलते भारतीयों को 2 से ढाई घंटा अंदर जाने में लगा। फिलहाल हिंडन वायु सेना स्टेशन में पहुंचने पर भारतीय नागरिकों को नाश्ता पानी कराया गया। इसके बाद सभी को बस द्वारा अपने गंतव्य की ओर रवाना कराया।
4 of 6
168 भारतीय और अफगानी नागरिक भारत आए
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि अफगानिस्तान के काबुल में तालिबान के घुसने के बाद से ही भगदड़ मची हुई है। हजारों की संख्या में लोग देश छोड़ने के लिए काबुल एयरपोर्ट पर जमे हुए हैं। इस बीच ब्रिटिश सेना ने बताया है कि एयरपोर्ट पर हालात बिगड़ने के बाद मची भगदड़ के बाद सात अफगान नागरिकों की मौत हुई है।
विज्ञापन
5 of 6
168 भारतीय और अफगानी नागरिक भारत आए
- फोटो : अमर उजाला
ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने कहा कि जमीन पर हालात अभी काफी चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन स्थिति संभालने के लिए हमसे जो कुछ हो सकता है, हम वो सब कर रहे हैं। बता दें कि काबुल एयरपोर्ट पर लगातार भीड़ जुटने से अफरा-तफरी का माहौल पूरे हफ्ते जारी रहा है।
168 भारतीय और अफगानी नागरिक भारत आए
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच कई बार फायरिंग की घटनाएं हुई हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में भी काबुल एयरपोर्ट पर देश छोड़ने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी और तब भी भगदड़ मच गई थी। इस बीच फायरिंग हुई थी, जिसमें कम से कम 5 लोगों की मौत हुई। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि गोलीबारी की इस घटना को किसकी तरफ से अंजाम दिया गया।